विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2011

बुलंदशहर में स्कूल की छत गिरने से 35 बच्चे घायल

बुलंदशहर जिले के पहासू कस्बे में शुक्रवार सुबह एक स्कूल की छत गिर जाने से 35 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुलन्दशहर: बुलंदशहर जिले के पहासू कस्बे में शुक्रवार सुबह एक स्कूल की छत गिर जाने से 35 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें छह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्कूल का संचालक और प्रधानाचार्य फरार हैं। कार्यवाहक एसएसपी गंगानाथ त्रिपाठी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे कस्बा पहासू स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में कक्षा एक की छत गिर गई, जिससे कक्षा में मौजूद 35 बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की उम्र छह से सात वर्ष के बीच है। घटना के बाद से स्कूल का संचालक देवेन्द्र कुमार और प्रधानाचार्य अजय कुमार फरार हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बुलंदशहर, 35 बच्चे घायल, स्कूल की छत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com