विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

बुलंदशहर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर टॉली से टकराई कार, 3 की मौत

पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. मृतक कार सवार दादरी की तरफ से आ रहे थे और पहासू व खुर्जा जा रहे थे. ये हादसा सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है.

बुलंदशहर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर टॉली से टकराई कार, 3 की मौत
ये हादसा सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है.
बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए एक दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इको कार के आगे प्लास्टिक के पाइप से भरी ट्रैक्टर टॉली चल रही थी. जिसका टायर फट गया और कार इसमें जा टकराई. एनएचएआई कर्मियों की सहायता से पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे शवों को किसी तरह से बाहर निकाला. मृतक कार सवार दादरी की तरफ से आ रहे थे और पहासू व खुर्जा जा रहे थे. ये हादसा सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है.

वहीं एक्सीडेंट को देखने के दौरान स्कूटी सवार को तेज रफ्तार मारुती बलेनो ने टक्कर मार दी. पुलिस ने आननफानन में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को भी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है है. 

बारातियों की कार खाई में गिरी, 5 की मौत

दूसरी और उत्तर प्रदेश के हरदोई में सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी कार अचानक से पलट गई और खाई में गिर गई. इस कार में सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि छह लोग घायल हो गए. ये लोग मझिला के कुसमा गांव से शादी में शामिल होने गए थे. वहीं वापसी के समय आर्टिका कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हादसा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास का है

रिपोर्टर- अली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahr, Bulandshahr Car Collides With Tractor, Up News, Up Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com