ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जी-7 समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. यह सम्मेलन जून में ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में होना है. जी-7 समूह में दुनिया की प्रमुख सात आर्थिक शक्तियां- ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका- और यूरोपीय संघ शामिल है. यह समूह कोरोनावायरस महामारी, जलवायु परिवर्तन और मुक्त व्यापार जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेगा. एक प्रेस बयान में कहा गया है कि "ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 से पहले भारत की यात्रा पर आ सकते हैं." बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत आना था, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना का म्युटेंट स्ट्रेन सामने आने के बाद उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था.
भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को भी जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है. बयान में कहा गया है कि तीनों देशों को समिट के लिए बतौर मेहमान बुलाया गया है ताकि विशेषज्ञता और अनुभव को जोर दिया जा सके.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बयान में कहा गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं से कोरोनावायरस के बाद के अवसरों के निर्माण पर चर्चा करेंगे ताकि बेहतर और समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा सके.
कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग बढ़ने पर जोर देते हुए बयान में कहा गया, "दुनिया की फार्मेसी के रूप में भारत पहले से ही दुनिया को 50 प्रतिशत से ज्यादा वैक्सीन की आपूर्ति करता है. यूनाइटेड किंगडम और भारत ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान एक साथ मिलकर काम किया है. हमारे प्रधानमंत्री लगातार बातचीत करते रहते हैं. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि जी-7 सम्मेलन से पहले वो भारत का दौरा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं