विज्ञापन

फर्ज पहले, शादी बाद में... दुल्हन डॉ.शिरीन ने निभाया डॉक्टर का फर्ज, बीमार कैटरिंग स्टाफ का किया इलाज

डॉ. शिरीन ने कहा कि कैटरिंग वर्कर्स की मदद के वक्त उनको ये नहीं पता था कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उनको इस बारे में पता चला.

फर्ज पहले, शादी बाद में... दुल्हन डॉ.शिरीन ने निभाया डॉक्टर का फर्ज, बीमार कैटरिंग स्टाफ का किया इलाज
केरल की एक दुल्हन ने निभाया डॉक्टर का फर्ज.
  • केरल की डॉ.शिरीन सुबैर ने अपनी शादी के बीच कैटरिंग वर्कर्स की तबीयत खराब होने पर तुरंत उनका इलाज किया
  • दुल्हन के जोड़े में सजीं शिरीन ने बीमारों को प्राथमिक उपचार देते हुए अपने डॉक्टर का फर्ज निभाया
  • सोशल मीडिया पर डॉ.शिरीन का वीडियो वायरल हो रहा है, लोग उनके इंसानियत और फर्ज की सराहना कर रहे हैं

केरल के कन्नूर की रहने वाली डॉ.शिरीन सुबैर ने फर्ज और इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है. मौका डॉ. शिरीन सुबैर की शादी का था. जश्न और रस्में चल रही थीं. इस बीच दो कैटरिंग वर्कर्स की अचानक तबीयत खराब हो गई. शिरीन को जैसे ही ये बात पता चली उनसे रहा नहीं गया. शादी के लाल जोड़े में ही वह उन कैटरिंग वर्कर्स की मदद के लिए दौड़ी चली गईं. शिरीन दुल्हन के जोड़े में ही उके इलाज में जुट गईं.

दुल्हन ने कैटरिंग स्टाफ का किया इलाज

दरअसल एक कैटरिंग वर्कर की नांक से खून ह रहा था और दूसरे वर्कर को चक्कर और बेहोशी जैसा महसूस हो रहा था. अपने सबसे बड़े दिन पर दुल्हन के लिबास में सजीं शिरीन अपना डॉक्टर का फर्ज नहीं भूलीं. वह तुरंत बीमार वर्कर्स के पास पहुंचीं और तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया. इस दौरान वहां मौजूद किसी मेहमान ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

सोशल मीडिया पर हो रही ़डॉ. शिरीन की तारीफ

डॉ. शिरीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके इस स्वभाव की बहुत ही तारीफ कर रहे हैं. दरअसल शादी समारोह में मौजूद मेहमानों के पता था कि शिरीन एक डॉक्टर हैं. उन्होंने कैटरिंग वर्कर्स के बीमार होने की बात उनको बताई. शिरीन बिना देर किए तुरंत उनके पास पहुंचीं और उनको प्राथमिक इलाज दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

शादी के जोड़े में इलाज करती डॉ. शिरीन का वीडियो वायरल

शिरीन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. मीडिया ने जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सबको पता था कि वह एक डॉक्टर हैं. इसीलिए उनको इसकी जानकारी दी गई. उन्होंने वही किया तो उस वक्त जरूरी था.उन्होंने कुछ भी बहुत बड़ा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जब हम सड़क पर किसी के बेहोश होते देखते हैं तो उसकी मदद करते हैं, जो भी हो सकता है हम वह करते हैं और फिर बीमार को अस्पताल ले जाते हैं. शिरीन ने कहा कि सभी लोगों को प्राथमिक उपचार की नॉलेज होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर मदद की जा सके. 

Latest and Breaking News on NDTV

शिरीन और उनके पति दोनों ही मेडिकल स्टूडेंट्स

डॉ. शिरीन ने कहा कि कैटरिंग वर्कर्स की मदद के वक्त उनको ये नहीं पता था कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उनको इस बारे में पता चला. जानकारी के मुताबिक, शिरीन और उनके पति दोनों ही मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं-इस भारतीय को भगवान मानता है पूरा चीन, राष्ट्रपति जिनपिंग झुकाते हैं सिर, फैमिली से बिना मिले नहीं लौटते देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala News, Doctor Bride Viral Video, Catering Service, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com