अयोध्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ सुनवाई करेगी. रामलला विराजमान अपना पक्ष जारी रखेंगे. अयोध्या जन्मभूमि मामले में शुक्रवार को निर्मोही अखाड़ा को भी अदालत में सबूत पेश करना है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को निर्मोही अखाड़ा से कब्ज़े को लेकर दस्तावेज़ और सबूत मांगा था. वहीं, सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव रेप और मर्डर केस में सुनवाई शुक्रवार को जारी रहेगी. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जबकि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु के वेल्लौर लोकसभा सीट की वोटिंग चुनाव आयोग द्वारा कैंसिल कर दी गई थी, क्योंकि यहां पर भारी मात्रा में कैश बरामद हुए थे. इसका परिणाम शुक्रवार आना है. बिहार की बात करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के लिए अभियान का शुभारंभ करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Supreme Court, Ayodhya Case, Unnao Rape Case