भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता तजिंदर बग्गा को दिल्ली स्थित आवास से शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था, और उन पर भड़काऊ भाषण देने, धार्मिक उन्माद फैलाने तथा आपराधिक रूप से डराने-धमकाने के आरोप थे. तजिंदर बग्गा को मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस की टीम को कुरुक्षेत्र में ही हरियाणा पुलिस ने रोक लिया था. इसके बाद हरियाणा पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया. दिल्ली पुलिस भाजपा नेता बग्गा को लेकर दिल्ली पहुंच गई है.
पंजाब पुलिस के सूत्रों ने इससे पहले कहा था कि पंजाब पुलिस हरियाणा के DGP को चिट्ठी भेज रही है. पंजाब पुलिस FIR की कॉपी के साथ चिट्ठी भेज रही है. ये अपहरण का केस नहीं है. हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस के काम को बेवजह रोक रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता @TajinderBagga को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी। pic.twitter.com/LzZmPVaDRQ
— MLA Naresh Balyan (@AAPNareshBalyan) May 6, 2022
पंजाब पुलिस के सूत्रों ने दी ये जानकारी
पंजाब पुलिस के सूत्रों ने ये भी कहा कि दिल्ली पुलिस का यह दावा गलत है कि पंजाब पुलिस में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के बारे में उनको जानकारी नहीं दी जबकि कल शाम से ही पंजाब पुलिस की एक टीम जनकपुरी पुलिस थाने में थी. उससे पहले दिल्ली पुलिस ने तजिंदर बग्गा के पिता की शिकायत के आधार पर अपहरण का केस दर्ज किया था.
दिल्ली पुलिस की FIR
दिल्ली पुलिस के FIR के मुताबिक- शिकायतकर्ता प्रीत पाल ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है, शिकायत में लिखा है कि कुछ लोग घर के अंदर घुस आए थे और उन्होंने मारपीट की, तेजिंदर ने कहा- पगड़ी पहनने दो पगड़ी नहीं पहनने दी,
मुझे पंच मारा. दिल्ली पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है, 452, 365, 342, 392, 295a / 34 IPC की धाराओं मे एफआईआर में आरोपी का कॉलम खाली है, कंटेंट में सारी डिटेल है, किस तरह पंजाब पुलिस आई और कार्रवाई की.
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता का बड़ा बयान
दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने दावा किया कि लगभग 50 पुलिस वाले बग्गा के दिल्ली स्थित घर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे घुसे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. यहां तक कि उन्हें पगड़ी भी नहीं पहनने दी.
बग्गा के पिता ने किया ये दावा
बग्गा के पिता ने दावा किया है कि जब उन्होंने इस घटना को वीडियो में कैद करने का प्रयास किया तो उनके चेहरे पर घूंसा मारा गया. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज सुबह, 10-15 पुलिसकर्मी हमारे घर आए और तजिंदर को बाहर खींच लिया. जब मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा.
पंजाब पुलिस द्वारा जारी बयान
पंजाब पुलिस ने बयान जारी किया था कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पांच बार नोटिस भेजकर इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने जानबूझकर इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन नहीं की, जिसके बाद 6 मई की सुबह पंजाब पुलिस ने जनकपुरी में उनके घर से गिरफ्तार किया. बग्गा को पंजाब पुलिस दिल्ली में कानूनी कार्रवाई के बाद पंजाब की अदालत में पेश करेगी. बग्गा पर साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) की साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया था.
आप विधायक ने किया था ये ट्वीट
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने एक ट्वीट में लिखा कि बग्गा की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के मामले में हुई है. उन्होंने ट्वीट किया कि पंजाब पुलिस ने गुंडों की पार्टी बीजेपी के एक नेता तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया है. उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को "जीने नहीं देंगे' की धमकी दी थी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं