- राहुल गांधी की 'रेप इन इंडिया' वाली टिप्पणी पर शिकायत दर्ज
- बीजेपी ने चुनाव आयोग के समक्ष दर्ज कराई शिकायत
- 'महिलाओं के खिलाफ अपराधों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 'रेप इन इंडिया' वाली टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग (Election Commission) के समक्ष शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि हमने राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे और न्याय करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने पहले भी यह कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. राहुल गांधी ने रेप को एक राजनीतिक टूल बनाने का साहस किया. हमने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
Union Minister and BJP leader, Smriti Irani: We have said this before that crimes against women should not be politicised. Rahul Gandhi dared to make rapes a political tool. We have requested Election Commission to take action. https://t.co/BJgOSYrJe6
— ANI (@ANI) December 13, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'रेप इन इंडिया' (Rape in India) वाली टिप्पणी पर शुक्रवार को उन्हें निशाने पर लिया और इसे दुखद बताया और कहा कि कांग्रेस नेता दुष्कर्म पर राजनीति कर रहे हैं. स्मृति (Smriti Irani) ने राहुल की मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से राहुल को सलाह देने और उनका मार्गदर्शन करने का आग्रह किया है. स्मृति (Smriti Irani) ने पूर्व कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के प्रोजेक्ट 'मेक इन इंडिया' पर चुटकी लेते हुए कहा था, "पहले 'मेक इन इंडिया' था, लेकिन अब यह 'रेप इन इंडिया' बन गया है."
'रेप इन इंडिया' वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगने से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का साफ इंकार
संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि कांग्रेस नेता इस हद तक कैसे गिर सकते हैं, जिनकी टिप्पणी का मतलब 'पुरुषों को भारत में दुष्कर्म करने के लिए आमंत्रित करने जैसा है.' लोकसभा के अंदर राहुल पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा, "देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि गांधी परिवार के किसी व्यक्ति ने महिलाओं का अपमान करने और उनके दुष्कर्म का आह्वान करने की धृष्टता की है. उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता जोर-शोर से कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाना चाहिए. क्या उनके कहने का यह मतलब है कि भारत में हर पुरुष महिलाओं का दुष्कर्म करना चाहता है? क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों को संदेश है?"
VIDEO: राहुल गांधी ने निंदनीय काम किया: स्मृति ईरानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं