विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2024

बिहार के सासाराम में बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत, 15 लोग घायल

बस पर सवार शख्स ने बताया कि राजस्थान के जलावर जिले के कोटरा से बस पर सवार होकर लोग बिहार के गया में पिंडदान करने के लिए जा रहे थे, तभी रोहतास जिले में एनएच दो पर खुर्माबद के पास खड़े ट्रक में पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी.

बिहार के सासाराम में बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत, 15 लोग घायल

बिहार के सासाराम में कार और बस में हुई टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. दरअसल ये हादसा उस वक्त हुआ, जब एन एच दो पर खड़े ट्रक में बस अचानक आकर टकरा गई. इसी हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि महिला पुरुष समेत 15 लोग घायल हो गए.  जानकारी के मुताबिक ये हादसा रोहतास जिले के चेनारी शिवसागर थाना क्षेत्र के खुर्माबाद के पास हुआ है. 

Latest and Breaking News on NDTV

घायलों का इलाज जारी

हादस की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एनएचआई एंबुलेंस नर्सिंग स्टाफ ने घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए भर्ती कराया है. इस मामले में फिलहाल पुलिस का अगली कार्रवाई कर रही है. बस पर सवार शख्स ने बताया कि राजस्थान के जलावर जिले के कोटरा से बस पर सवार होकर लोग बिहार के गया में पिंडदान करने के लिए जा रहे थे, तभी रोहतास जिले में एनएच दो पर खुर्माबद के पास खड़े ट्रक में पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी.

बस में सवार सभी लोग राजस्थान के

एनएचआई के एम्बुलेंस नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि खड़ी ट्रक में बस ने टक्कर मारने से ये हादसा हुआ. बस में सवार सभी लोग राजस्थान के बताए गए हैं, मृतक में गोरर्धन सिंह,बालू सिंह तथा राजेन्द्र सिंह शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sasaram Accident, Bihar Accident, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com