बिहार के पटना-हावड़ा रेलवे रूट के किऊल जंक्शन पर EMU पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के कई डिब्बों आग की चपेट में आ गए हैं. इस घटना के बाद किऊल जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. रेलकर्मियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है. हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
रिपोर्ट के मुताबिक, किऊल जंक्शन पर खड़ी EMU ट्रेन में जैसे ही आग लगी, देखते ही देखते 3 बोगियां उसकी चपेट में आ गई. इस दौरान ट्रेन पर सवार यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई. ऐसे में स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. वीडियो में आग की लपटें स्टेशन से दूर तक देखी जा सकती हैं. धुएं का गुबार भी देखा जा सकता है. सुरक्षा के लिहाज से आनन-फानन में प्लेटफॉर्म को खाली करा लिया गया है.
आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल चक्के के पास से धुआं निकलने के बाद आग लगने की बात कही जा रही है. रेलवे अधिकारी जांच में जुट गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं