भोपाल में 1800 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामदगी मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड हरीश को मंदसौर से पकड़ा है. मध्यप्रदेश के मंदसौर से आरोपी को पकड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक ड्रग्स की फैक्ट्री लगाने और ड्रग्स बनाने के लिए जो मेटीरियल आया था उसमें हरीश का ही पैसा लगा था.
बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक फैक्टरी से प्राधिकारियों ने रविवार को 1,814 करोड़ रुपये की कीमत का मेफेड्रोन (एमडी) मादक पदार्थ और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया तथा इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) और दिल्ली के स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को भोपाल के समीप बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में छापे मारे और ठोस तथा तरल रूप में कुल 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया.
एटीएस ने एक बयान में कहा था कि यह सबसे बड़ी अवैध फैक्टरी है, जिस पर अभी तक गुजरात एटीएस ने छापा मारा है. इस फैक्टरी में हर दिन 25 किलोग्राम एमडी मादक पदार्थ बनाया जाता है. इसमें कहा गया है कि जब फैक्टरी में छापा मारा गया तो उस समय बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बनाने की प्रक्रिया जारी थी. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं