Bengaluru Teacher Arrested: बेंगलुरु में एक टीचर को अरेस्ट किया गया है. टीचर पर आरोप है कि उसने एक बच्ची के पिता से जिनसे उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था, उन्हें ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये ऐंठे.सेंट्रल क्राइम ब्राच ने 25 साल की श्रीदेवी रुदागी और दो अन्य गणेश काले (38) और सागर (28) को सतीश (बदला हुआ नाम) से कथित तौर पर चार लाख रुपये ऐंठने के आरोप में अरेस्ट किया है. ये छात्र के पिता को तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहे थे और 20 लाख रुपये मांग रहे थे. पुलिस के मुताबिक- पश्चिमी बेंगलुरु में अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहने वाले व्यापारी सतीश (बदला हुआ नाम)ने अपनी पांच साल की सबसे छोटी बेटी का 2023 में स्कूल में दाखिला करवाया था.
एडमिशन के बाद वह लगातार कॉल करती रही
एडमिशन के प्रक्रिया के दौरान सतीश की मुलाकात रुदागी से हुई और उनके अनुसार वह उनसे लगातार संपर्क में रही और अलग-अलग सिम कार्ड और फोन से मैसेज और वीडियो कॉल करने लगी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आखिरकार उनकी करीबी बढ़ी. इसके बाद रुदागी ने पिता से 4 लाख रुपये ऐंठ लिए. फिर जनवरी में उसने 15 लाख रुपये और मांगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
50 हजार उधार लेने के बहाने घर तक पहुंच गई
जब वह देने में हिचकिचाने लगे तो वह 50 हजार रुपये उधार लेने के बहाने उनके घर आ गई. जब उनके काम में मंदी आई तो पिता ने कठिन निर्णय लेते हुए पूरे परिवार को गुजरात में शिफ्ट करने का सोचा. इसके लिए उन्हें बच्चे के ट्रांसफर सर्टिफिकेट की जरूरत थी. यह मार्च की शुरुआत की बात है, जब उन्हें और बुरा वक्त देखना पड़ा.
तस्वीरें और वीडियो दिखाकर करने लगे ब्लैकमेल
बच्ची के पिता के अनुसार, जब वह स्कूल पहुंचा तो रुदागी के ऑफिस में काले और सागर भी पहले से मौजूद थे, उन्होंने रुदागी और उनकी कुछ प्राइवेट फोटोज और वीडियो दिखाए और उनसे 20 लाख रुपये की मांग की. साथ ही ये धमकी भी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो ये उनके परिवार को दिखा देंगे.
श्रीदेवी की मांग बढ़ती ही जा रही थी
पिता ने बताया कि उन्होंने उनसे बात करके मनाने की कोशिश की और 15 लाख रुपये के भुगतान पर बात पक्की हुई, जिसमें 1.9 लाख रुपये का शुरुआती ट्रांसफर भी शामिल था, लेकिन इन लोगों की मांगें लगातार बढ़ती जा रही थी. इसके बाद 17 मार्च को रुदागी ने उनसे फोन करके पैसे मांगे और कहा कि उसे 5 लाख रुपये पूर्व पुलिस अधिकारी के लिए, एक-एक लाख रुपये सागर और काले के लिए और बाकी 8 लाख रुपये उसके लिए तुरंत भेजें.
हारकर पिता को लेनी पड़ी पुलिस की सहायता
इसके बाद सतीश ने तुरंत पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने तुरंत साबित किया कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं. रुदागी, सागर और काले को अरेस्ट कर लिया गया है और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं