विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2011

बेल्लारी उपचुनाव में श्रीरामुलु ने दिया भाजपा को झटका

भाजपा छोड़कर स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलु ने जीत दर्ज की।
बेल्लारी: भाजपा छोड़कर स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में खड़े हुए पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलु ने 46 हजार मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। जेल में बंद पूर्व मंत्री और खनन दिग्गज जनार्दन रेड्डी के करीबी 40 वर्षीय श्रीरामुलु को 74 हजार 527 मत मिले। उन्होंने सदानंद गौड़ा के मंत्रालय में मंत्रिपद नहीं दिए जाने के विरोध में अगस्त में इस विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पी गडीलिंगप्पा को सिर्फ 17 हजार 366 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस उम्मीदवार बी रामप्रसाद 27 हजार 737 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेल्लारी उपचुनाव, बी श्रीरामुलु, कर्नाटक बीजेपी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com