Heart Attack Viral Video: 21 साल का एक लड़का जो कुछ सेकेंड पहले फील्ड में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, चंद सेकेंड बाद वो उसी मैदान पर अचानक गिरा और कुछ ही मिनटों बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिल दहलाने वाले इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला हार्ट अटैक का बताया जा रहा है.
ऐसा नहीं है कि हार्ट अटैक से चलते-फिरते मौत का यह कोई पहला मामला हो. पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं. लेकिन जब ही ऐसा कोई नजारा सामने आता है तो दिल धक के बैठ जाता है. वहीं आज इस वीडियो को देखने के बाद भी कई लोगों का हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब हैदराबाद से सामने आया डराने वाला वीडियो
हार्ट अटैक से चट-पट में मौत का वायरल हो रहा यह वीडियो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है. जहां शनिवार को 21 वर्षीय बीटेक छात्र विनय कुमार की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक (Heart Attack) से अचानक मौत हो गई.
बताया गया कि सीएमआर इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडचल में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान यह घटना घटी. मृतक छात्र विनय कुमार खम्मम जिले के रहने वाले थे. फील्डिंग करते समय अचानक गिर पड़े.
क्रिकेट खेलते हुए आया हार्ट अटैक, हुई मौत
— NDTV India (@ndtvindia) April 5, 2025
हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में क्रिकेट खेलते हुए स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुई घटना#Hyderabad | #CCTVVideo | #ViralVideo pic.twitter.com/XauR8hKr2I
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ, अब वीडियो वायरल
क्रिकेट खेलते समय छात्र को हार्ट अटैक का दौरा पड़ने का वीडियो वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विनय मैदान पर किसी को इशारा कर रहे थे और फिर कुछ ही पलों में ज़मीन पर गिर पड़े.
घटना के बाद विनय को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) बताया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं