अयोध्या गैंगरेप मामले के आरोपी मोईद खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. जानकारी के मुताबिक मोईद खान पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है. मोईद खान के खिलाफ अब जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि मोईद खान के गिराए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गलत संख्या देकर पंजाब नेशनल बैंक को हॉल और कमरा किराए पर दिया गया था.
इसके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से नोटिस देने के बाद बैंक को इसकी जानकारी प्राप्त हुई. कॉम्प्लेक्स पर कार्रवाई से पहले बैंक को शिफ्ट करने की वजह से पंजाब नेशनल बैंक को नुकसान हुआ था. इसके बाद भदरसा शाखा प्रबंधन श्रीप्रकाश ने अयोध्या के थाना पूराकलंदर में मोईद खान के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया है. मोईद खान के ऊपर पहले से ही गैंगरेप और गैंगस्टर का मामला दर्ज है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गैंगरेप मामले में चल रही है सुनवाई
यहां आपको यह भी बता दें कि मोईद खान और उसके ड्राइवर पर अयोध्या में दलित नाबालिग युवती के साथ रेप करने का आरोप है. इस मामले में पहले से ही कोर्ट में सुनवाई चल रही है. मामले में आज भी कोर्ट में सुनवाई है. इससे पहले 1 अक्टूबर को सामने आई डीएनए रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है क्योंकि युवति और खान के ड्राइवर का डीएनए सेंपल मेल खा गया है. हालांकि, मोइद खान का डीएनए सेंपल मेल नहीं खाया है लेकिन इसके बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं