8 years ago
नई दिल्ली:
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम पर कांग्रेस आधिकारिक तौर पर अभी दुविधा में हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पिछले दो दिनों से बने सस्पेंस में अब स्थिति साफ होती हुई दिख रही है. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश सीएम की रेस में कमलनाथ सबसे आगे चल रहे हैं, इनका नाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है. वहीं सीएम के पद के दूसरे दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात हो रही है. साथ ही सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल कमोबेश सीएम की रेस में आगे हैं. हालांकि, इन्हें इस रेस में टीएमस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू टक्कर दे रहे हैं. राजस्थान की बात करें तो वहां सीएम की रेस में गहलोत आगे चल रहे हैं, लेकिन सचिन पायलट उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं. राजस्थान में स्थिति थोड़ी कठिन दिख रही है, क्योंकि यहां आलाकमान को तजुर्बे और युवा शक्ति में से एक को चुनना होगा. अशोक गहलोत पहले भी राजस्थान के सीएम रह चुके हैं और उन्हें काफी अनुभव है, वहीं सचिन पायलट राजस्थान में युवाओं के चहेते हैं. इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व के भी वह पसंदीदा चेहरे हैं.