- ओवैसी का मोदी सरकार पर निशाना
- कहा- नहीं दिखाएंगे कागज
- 'हम हमारे वतन में ही रहेंगे'
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम कागज नहीं दिखाएंगे. अगर कागज दिखाने के लिए कहा जाएगा को सीना दिखाएंगे कि मारिए गोली. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ओवैसी ने कहा, ' जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कह लाएगा. मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा. कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे कि मार गोली. मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है.'
A Owaisi: Jo Modi-Shah ke khilaaf awaaz uthayega woh sahi maayne mein mard-e-mujahid keh layega...Main watan mein rahunga,kaagaz nahi dikhaunga. Kagaz agar dikhane ki baat hogi toh seena dikhayenge ki maar goli. Maar dil pe goli maar kyunki dil mein Bharat ki mohabbat hai.#CAA pic.twitter.com/5VOPBgK8Ze
— ANI (@ANI) February 10, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ओवैसी इससे पहले भी सीएए और एनआरसी को लेकर नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर रहे हैं. हालही ओवैसी ने नागिरकता कानून को भेदभाव पूर्ण बताया था, साथ ही उन्होंने कहा था कि इस कानून से मुसलमानों को परेशान किया जाएगा. AIMIM नेता ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि CAA किसी भी भारतीय की नागरिकता लेने का कानून नहीं है. लेकिन जैसा मैं कहता हूं इसका उपयोग गैर मुस्लिमों को हिरासत से निकालने के लिए किया जाएगा उनके मामले समाप्त कर दिये जाएंगे. वहीं मुस्लिम हिरासत में रहेंगे.'
इससे पहले उन्होंने शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए सरकार द्वारा बल प्रयोग करने की आशंका जाहिर की थी. शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले 50 दिनों से प्रदर्शन हो रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ओवैसी से पूछा कि क्या ऐसे संकेत हैं कि 8 फरवरी के बाद सरकार शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटवा देगी. उसके जवाब में ओवैसी ने कहा, 'हो सकता है वे उन्हें गोली मार दें. वे शाहीनबाग को जलियांवाला बाग भी बना सकते हैं. ऐसा हो सकता है. भाजपा मंत्रियों ने गोली मारने वाले बयान दिए हैं. सरकार को जवाब देना होगा कि कौन कट्टरपंथी है.'
वीडियो: अगर बीजेपी शाहीन बाग को राजनीतिक हथकंडा समझ रही तो ये उसकी भूल: ओवैसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं