विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में आग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दमकल की सुविधा न होने से लोग नाराज

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो में आग में आग में जलकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन नाबालिग शामिल हैं.आग की चपेट में आकर करीब 30 दुकानें और मकान भी जलकर खाक हो गए.

अरुणाचल प्रदेश में आग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दमकल की सुविधा न होने से लोग नाराज
नई दिल्ली:

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो इलाके में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन नाबालिग शामिल हैं.आग इतनी भयानक थी कि उसने आसपास की 30 दुकानों और मकानों को अपनी चपेट में लिया.पारसी पारलो के अतिरिक्त जिला उपायुक्त नबाम ताजिक ने इस घटना की जानकारी दी. इस हादसे पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शोक जताया है.  

कब और कैसे लगी आग

आग कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो इलाके में गुरुवार तड़के लगी. पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. सूत्रों ने आशंका जताई है कि रसोई में स्थानीय चूल्हे की बची हुई आग या अंगारों की वजह से आग लगी होगी. आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कुछ ही समय में पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. आग में करीब 30 दुकानें और मकान जलकर राख हो गए. इस हादसे में तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. 

इस घटना में चार लोगों की मौत से स्थानीय लोगों में गुस्सा. लोगों में स्थानीय प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी है. इसकी वजह यह है कि पारसी पारलो में न तो कोई अग्निशमन केंद्र है और न ही आग बुझाने वाली गाड़ियां (दमकल) उपलब्ध हैं. यहां से सबसे नजदीकी अग्निशमन केंद्र कुरुंग कुमे जिला मुख्यालय कोलोरियांग में है. पारसी पारलो से वहां पहुंचने में सड़क की खराब हालत के कारण करीब चार से पांच घंटे का समय लगता  है.

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस घटना पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रशासन, लोगों और पुलिस के मिलकर किए गए प्रयासों की सराहना की. उन्होंने लिखा है,''मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों को इस मुश्किल समय का सामना करने की शक्ति और हिम्मत मिले.मैं संबंधित अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे प्रभावित परिवारों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं.''

ये भी पढ़ें: PM ने दी सैम पित्रोदा को दिवाली की बधाई, यूजर ने कहा-हमें भी दो, मोदी ने लिखा- आपको भी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arunachal Accident, Arunachal Praddesh, Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com