New Delhi:
संसद में लोकपाल पर बहस शुरू होने से पहले इंडिया एगेंस्ट करप्शन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सांसदों को खुली चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में जहां एक ओर सांसदों को इस बात के लिए शुक्रिया अदा किया गया है कि संसद में इस मसले पर बहस होने वाली है, वहीं उसने अपनी कुछ पुरानी मांगें भी दोहराई हैं। चिट्ठी में कहा गया है कि लोकपाल बिल में अगर उनकी मांगें शामिल न की गईं, तो यह बेअसर साबित होगा। संस्था ने मांग की है कि लोकपाल और लोकायुक्त बिना किसी शिकायत के भी जांच शुरू कर सकें, ऐसा अधिकार उनके पास हो। सीबीआई के एंटी करप्शन विंग को लोकपाल में मिला दिया जाए। इसी तरह एंटी करप्शन ब्यूरो और स्टेट विजिलेंस डिपार्टमेंट को भी लोकायुक्त में मिला दिया जाए। संस्था ने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी पुरानी मांग दोहराई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अन्ना हजारे, लोकपाल बिल, खुली चिट्ठी