विज्ञापन

कम नंबर, नकली साइन और सजा... आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के बचपन का राज

नारा लोकेश आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं. उन्होंने छात्रों से बातचीत में अपने घर का माहौल और बचपन के राज खोल दिए. उन्होंने बेहद ईमानदारी से सवालों के जवाब दिए.

कम नंबर, नकली साइन और सजा... आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के बचपन का राज
अपने पिता के साथ नारा लोकेश.
  • लोकेश ने बताया कि उनके पिता राजनीति में व्यस्त रहते थे और घर पर देर रात आते और सुबह जल्दी निकल जाते थे
  • लोकेश ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें सख्ती से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और कम नंबर आने पर सजा भी दी
  • एक किस्से में उन्होंने बताया कि उन्होंने मां के नकली साइन करने की कोशिश की थी, जिससे उन्हें सजा मिली थी

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री का एक बड़ा रोचक किस्सा सामने आया है. शिक्षा मंत्री नारा लोकेश विशाखापत्तनम के चंद्रपालम में ZP हाई स्कूल पहुंचे. वहां के स्टूडेंट्स से बातचीत करने लगे. तभी एक छात्र ने ऐसा सवाल पूछ दिया कि शिक्षा मंत्री भी एक पल को चौंक गए, मगर फिर छात्र के सवाल का जवाब बेहद ईमानदारी से दिया. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आज वो जो कुछ भी हैं, उसमें उनकी मां का बड़ा योगदान है.

एक छात्र ने लोकेश से पूछा, "लोकेश अन्ना, मेरा आपसे एक सवाल है. जब आप छोटे थे और आपके कम नंबर आते थे, तो आपके पिता क्या करते थे?"

Latest and Breaking News on NDTV

इस सवाल का जवाब देते हुए लोकेश ने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, वह उनकी मां की वजह से ही है. उन्होंने बताया कि उनके पिता हमेशा राजनीति में व्यस्त रहते थे, एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते रहते थे और देर रात घर लौटते थे. लोकेश ने कहा, "भले ही मेरे पिता रात को 11:30 या 12 बजे घर आते थे, फिर भी वे सुबह 5:30 या 6 बजे तक तैयार होकर निकल जाते थे. वे मेरे सो जाने के बाद आते थे और मेरे जागने से पहले ही चले जाते थे."

लोकेश ने बताया कि उनकी मां ने ही उनकी परवरिश की और उन्हें जिंदगी में इस मुकाम तक पहुंचाया. अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए लोकेश ने कहा कि अगर उन्हें कम नंबर मिलते थे, तो उनकी मां उन्हें सजा देती थीं और जरा भी नरमी नहीं बरतती थीं. उन्होंने कहा, "अगर मेरे कम नंबर आते थे, तो मां मुझे सजा देती थीं, कोई रियायत नहीं!"

बचपन का एक किस्सा सुनाते हुए लोकेश ने बताया कि उन्होंने भी शरारतें की थीं. उन्होंने याद करते हुए कहा, "एक बार मैंने अपने रिपोर्ट कार्ड पर मां के नकली साइन करने की कोशिश की थी, लेकिन मैं पकड़ा गया. इसके लिए मुझे सजा भी मिली थी."

लोकेश ने कहा कि मां जो कुछ भी करती हैं, वह प्यार और बच्चे की भलाई के लिए ही होता हैं. उन्होंने कहा, "मां जो कुछ भी करती हैं, वह प्यार से ही करती हैं, है ना? वह हमारी भलाई के लिए ही होता है, है ना? इसलिए आज मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, वह सब मेरी मां की वजह से ही है. मैं आज यहां अपनी मां की वजह से ही खड़ा हूं."आपको बता दें कि नारा लोकेश के पिता एन चंद्रबाबू नायडू हैं. वही अभी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं. 

यह भी पढ़ें-

'मैं ओछे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता', रामदेव का कंगना पर तंज; देखें Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nara Lokesh, Andhra Pradesh -, Education Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com