विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2019

पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत पर अमित शाह ने किया ट्वीट, लिखा-एक और स्ट्राइक...

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने चौथे मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया.

Also Read in
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत पर अमित शाह ने किया ट्वीट, लिखा-एक और स्ट्राइक...
अमित शाह ने भी टीम इंडिया को दी बधाई
  • वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा
  • पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जारी रखी अपनी बादशाहत
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को दी बधाई
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने चौथे मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया. मैच का फैसला डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर हुआ. टॉस हारने के बाद भारत ने रोहित शर्मा (140) की शानदार शतकीय पारी की मदद से पांच विकेट पर 336 रन बनाए. जबाव में पाकिस्तानी टीम बारिश की बाधा केबीच 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी. भारत की इस जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारतीय टीम को मिली इस सफलता के बाद उन्हें बधाइयों का ताता लगा हुआ है. इसी कड़ी में देश के राजनीतिक दिग्गजों ने भी टीम इंडिया को उनके शानदार खेल के लिए बधाई दी है.

INDIA vs PAKISTAN: ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने बना डाले 24वें शतक के साथ, सचिन को पीछे छोड़ा 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक टीम इंडिया द्वारा और इस बार भी नतीजे एक जैसे रहे. उन्होंने लिखा कि पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई, हर देशवासी को आप पर गर्व है और वह जीत का जश्न मना रहा है.

पाक PM इमरान खान की इस सलाह को कप्तान सरफराज अहमद ने किया 'नजरंदाज'

Ind Vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने किया यह Tweet

बता दें कि मैच के दौरान तीसरी बार आई बारिश के बाद पाकिस्तान को 40 ओवरों में 302 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था. पाकिस्तान की ओर से फकर जमान ने सबसे अधिक 62 रन बनाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव, विजय शंकर और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए. इस तरह भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है. 1992 में दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ी थीं और तब से लेकर आज तक भारत ने लगातार सात बार पाकिस्तान को हराया है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, World Cup 2019, Ind Vs Pak World Cup Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com