विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2017

अमित शाह ने तृणमूल को बनाया निशाना, कहा - केंद्र से धन मिलने पर भी पश्चिम बंगाल का विकास नहीं

अमित शाह ने तृणमूल को बनाया निशाना, कहा - केंद्र से धन मिलने पर भी पश्चिम बंगाल का विकास नहीं
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के विकास को लेकर तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाया.
कोलकाता: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने पश्चिम बंगाल को पर्याप्त धनराशि दी है, लेकिन फिर भी राज्य में कोई विकास नहीं हुआ. उन्होंने ममता बनर्जी सरकार से पूछा कि धन कहां चला गया? नारदा और सारदा मामलों को लेकर सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल के विकास और प्रगति को लेकर चिंतित हैं.

शाह ने कहा ‘‘आप सभी नारदा, सारदा घोटालों जैसे मुद्दों और कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानते हैं. लेकिन एक और मुद्दा बना हुआ है कि केंद्र द्वारा राज्य को दिया गया धन कहां चला गया?’’ वहीं कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र की कथित अनुपस्थिति पर शाह ने कहा कि ऐसी पार्टी कभी भी देश के लिए अच्छा नहीं कर सकती.

शहर के बुद्धिजीवियों की एक बैठक में अमित शाह ने कहा कि ‘‘भाजपा में हर तीन साल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होते हैं. कोई भी बता सकता है कि मेरे बाद कौन आएगा. लेकिन कांग्रेस में सोनिया गांधी अध्यक्ष हैं. हर कोई जानता है कि अगला कौन होगा.’’
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP President Amit Shah, BJP, Trinmool Congress, Mamta Banejee, West Bengal, Development
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com