बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज से अपने चुनाव अभियान का आग़ाज़ करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना के गांधी मैदान में करीब 1.5 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
राज्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हम इस अभियान की शुरुआत भीम राव अंबेडकर के 125वें जन्मदिन के मौक़े पर कर रहे हैं और कार्यकर्ता इस मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और दलित नेता जीतन राम मांझी के 'अपमान का बदला' लेने का प्रण लेंगे।
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि बीजेपी अंबेडकर के जन्मदिन के मौके को सियासी फ़ायदे के लिए भुनाना चाहती है। नीतीश कुमार ने कहा कि यह विडंबना है कि अंबेडकर की विचारधारा में जिनको विश्वास नहीं, वे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
जहां एक ओर बिहार बीजेपी के नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह आज एक मंच पर होंगे, वहीं पार्टी के स्टार कैंपेनर और वरिष्ठ नेता शत्रुध्न सिन्हा को इस कार्यक्रम के लिए न्योता नहीं दिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ये पार्टी के अंदर का मामला है।
पार्टी में उनकी अनदेखी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मुझे किसी पद या ज़िम्मेदारी के लायक नहीं समझा गया हो। समय-समय पर उनके लोकसभा क्षेत्र में उनके गा़यब होने के पोस्टर दिखने के बारे में उन्होंने कहा कि ये हमारे अपने लोग हैं, जो इस तरह की चाल चलते हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं