आतंकी संगठन अल कायदा के प्रमुख अयमान अल जवाहिरी द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप में नई शाखा बनाने की बात कहे जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों को अलर्ट जारी किया है।
अल कायदा के प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने घोषणा की है कि अल कायदा अब भारत में अपनी पैठ बनाएगा। एक वक्त ओसामा बिन लादेन के दाएं हाथ माने जाने वाले जवाहिरी ने एक वीडियो में कहा है कि अल कायदा भारत में इस्लामिक राज की वापसी चाहता है, क्योंकि एक वक्त यह मुस्लिम साम्राज्य का हिस्सा था।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एसआईटीई आतंकवादी निगरानी समूह के जिहादी फोरम में पाए गए इस वीडियो में जवाहिरी ने कहा कि नया बल 'कृत्रिम सीमाओं' को खत्म कर देगा, जिसने इलाके में मुस्लिम आबादी को बांट रखा है।
गृह मंत्री के साथ इस वीडियो के बारे में चर्चा में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि सरकार का मानना है कि यह वीडियो प्रमाणिक है और उसने स्थानीय सरकारों को अलर्ट जारी किया है।
अल कायदा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है, जहां समझा जाता है कि इसका नेतृत्व छिपा हुआ है, लेकिन जवाहिरी ने कहा, कायदात अल जिहाद लड़ाई को भारत, म्यामांर और बांग्लादेश तक ले जाएगा। उसने कहा, इस निकाय का गठन आज नहीं हुआ, बल्कि यह दो वर्षों के प्रयास का यह नतीजा है कि भारतीय उपमहाद्वीप में मुजाहिद्दीनों को एक संगठन के अंदर लाया जाए।
(इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं