समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को भाजपा (BJP) की नीति पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मर्जी के बगैर दिल्ली से भेजे गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के एक विश्वासपात्र सेवानिवृत्त अधिकारी को उन पर थोपा जा रहा है.
अखिलेश ने मंगलवार को एक ट्वीट में प्रधानमंत्री के करीबी आईएएस अधिकारी रहे और गत जनवरी में भाजपा में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मौजूदा विधान परिषद सदस्य ए के. शर्मा की तरफ इशारा करते हुए कहा "अजब है भाजपा की नीति. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर उनकी मर्ज़ी के विरुद्ध दिल्ली से भेजा एक अधिकारी थोपना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की मर्ज़ी के विरुद्ध एक अधिकारी को वहां से दिल्ली बुलाना."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
योगी आदित्यनाथ की आलोचनाओं को लेकर BJP में चिंता, UP विधानसभा चुनाव से पहले 'फीडबैक' अभियान
उन्होंने भाजपा में अंदरूनी खींचतान का आरोप लगाते हुए इसी ट्वीट में कहा "उत्तर प्रदेश में डबल इंजन से राज्य को खींचने के झूठे वादे करने वालों के बीच खींचातानी जारी है."
अजब है भाजपा की नीति, उप्र के मुख्यमंत्री पर उनकी मर्ज़ी के विरुद्ध दिल्ली से भेजा एक अधिकारी थोपना व प. बंगाल की मुख्यमंत्री जी की मर्ज़ी के विरुद्ध एक अधिकारी को प. बंगाल से दिल्ली बुलाना।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 1, 2021
उप्र में डबल इंजन से राज्य को खींचने के झूठे वादे करने वालों के बीच खींचातानी जारी है।
PM मोदी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर आज शाम करेंगे अहम बैठक: सूत्र
गौरतलब है कि वर्ष 1988 बैच के गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी ए. के. शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है. शर्मा इस साल जनवरी में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा में शामिल हो गए थे. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मूल निवासी 58 वर्षीय शर्मा इस वक्त प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी तथा उसके आसपास के इलाकों में कोविड-19 राहत एवं प्रबंधन कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह अप्रैल के दूसरे हफ्ते से वाराणसी में ही हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं