विज्ञापन

आयुष्मान योजना से लेकर सड़क तक.. बंगाल में अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ, बताई अपनी प्राथमिकता

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल में उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता कानून‑व्यवस्था को बहाल करना है. उन्होंने कहा कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर अत्याचार की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं.

आयुष्मान योजना से लेकर सड़क तक.. बंगाल में अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ, बताई अपनी प्राथमिकता
  • शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया.
  • ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर पहली बार भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ.
  • अग्निमित्रा पॉल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई और उन्होंने कानून-व्यवस्था बहाल करना प्राथमिकता बताया.

शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. आजादी के बाद पहली बार ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना. इस अवसर पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. मंत्री बनने के बाद अग्निमित्रा पॉल ने NDTV से खास बातचीत की.

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल में उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता कानून‑व्यवस्था को बहाल करना है. उन्होंने कहा कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर अत्याचार की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं. एक महिला होने के नाते यह मुद्दा उनके लिए और भी गंभीर है. उन्होंने कहा कि यह मां दुर्गा और मां काली की धरती है और यहां महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में लागू करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. यह केंद्र सरकार की एक अहम स्वास्थ्य योजना है, जिसका लाभ अब तक राज्य के लोगों को नहीं मिल पा रहा था. इसके अलावा उन्होंने अपने क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने और दामोदर नदी पर लंबे समय से प्रस्तावित पुल के निर्माण को भी प्राथमिकता बताया. अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की खुशहाली बढ़ाना और राज्य में विकास को नई दिशा देना है.

ये भी पढ़ें : लोकभवन के 4 चक्कर, 5 पार्टियों का साथ और छठे दिन बनेगी विजय 'सरकार'... नतीजों से अब तक की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, BJP, Agnimitra Paul, Agnimitra Paul Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com