Jammu-Kashmir Terror Attack : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने पिछले चार दिनों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई चार मुठभेड़ों के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) से बात की. प्रधानमंत्री को केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा संबंधी स्थिति और सशस्त्र बलों द्वारा किए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की पूरी जानकारी दी गई. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से सशस्त्र बलों की आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने को कहा है.

मनोज सिन्हा ने पीएम को दी जानकारी
प्रधानमंत्री ने अमित शाह से सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की और केंद्र शासित प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया. मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री को स्थानीय प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गयी. कल, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक ताज़ा मुठभेड़ हुई, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया. पिछले 96 घंटों या चार दिनों में यह डोडा में दूसरा और केंद्र शासित प्रदेश में चौथा हमला था. 9 जून को, आतंकवादियों ने रियासी जिले में एक बस में तीर्थयात्रियों पर हमला किया, जिसमें नौ लोग मारे गए. एक दिन पहले ही दक्षिण के कठुआ इलाके में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आतंकवादियों की तलाश जारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज सुबह कहा था कि तीन से चार आतंकवादियों का एक समूह डोडा के ऊंचे इलाकों में मौजूद था, और चुनौतीपूर्ण इलाके में उन्हें निष्क्रिय करने के लिए तलाशी अभियान जारी था. राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मंगलवार रात घायल हो गए, जब आतंकवादियों ने पहाड़ी जिले में भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर चटरगल्ला के ऊपरी इलाकों में एक संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया. घेराबंदी को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है. पिछले 24 घंटों में डोडा में यह दूसरी और जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों में चौथी आतंकी घटना थी.
दो आतंकी मारे गए
इससे पहले मंगलवार शाम चत्तरगल्ला दर्रे में एक आतंकवादी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे. एक अन्य घटना में मंगलवार देर रात कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया. बुधवार को एक दूसरे आतंकवादी को भी मार गिराए जाने के बाद रात भर चली मुठभेड़ समाप्त हो गई. कार्रवाई में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं