विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2019

पटना के एक रेस्तरां में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, डोसा और कॉफी का लुत्फ उठाया, देखें VIDEO

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी शनिवार को मानहानि के एक मामले की सुनवाई में भाग लेने पटना की अदालत पहुंचे. इस बीच जब उन्हें भूख लगी तो वह एक रेस्तरां पहुंच गए और वहां उन्होंने डोसा और कॉफी का आनंद लिया.

पटना के एक रेस्तरां में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, डोसा और कॉफी का लुत्फ उठाया, देखें VIDEO
पटना के रेस्तरां में राहुल गांधी
पटना:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी शनिवार को मानहानि के एक मामले की सुनवाई में भाग लेने पटना की अदालत पहुंचे. इस बीच जब उन्हें भूख लगी तो वह एक रेस्तरां पहुंच गए और वहां उन्होंने डोसा और कॉफी का आनंद लिया. पटना व्यवहार न्यायालय से निकलने के बाद राहुल मौर्य लोक स्थित बसंत विहार रेस्टरोरेंट पहुंचे और एक टेबल की ओर बढ़ गए. शनिवार दोपहर को रेस्तरां में मौजूद लोग अचानक राहुल गांधी को अपने बीच पाकर आश्चर्यचकित हो गए. 

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पास कोई 'प्लान बी' नहीं...

मानहानि के मामले में राहुल गांधी को 10 हजार के मुचलके पर पटना कोर्ट से मिली जमानत

इसके बाद रेस्तरां में उपस्थित लोगों ने अपने मोबाइल से तस्वीरें लेनी प्रारंभ कर दी. राहुल ने इस दौरान वहां कुछ बच्चों और परिवार के संग आए लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. राहुल के साथ इस दौरान शक्ति सिंह गोहिल, सांसद अखिलेश सिंह, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, विधायक अजीत शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल ने इस क्रम में पार्टी के नेताओं से पार्टी के विषय में बातचीत की और बिहार की कई समस्याओं की जानकारी भी ली. उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत के क्रम में उनके वर्ग और स्कूल के विषय में जानकारी प्राप्त की.

बिहार : तेजस्वी से इस्तीफे की मांग पकड़ रही जोर, कांग्रेस ने भी इशारों ही इशारों में कह दी ये बात

इसके बाद राहुल सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए हवाईअड्डे की ओर निकल गए. वैसे कई लोगों को इसका मलाल रहा कि राहुल को बिहार आने के बाद बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा का आंनद लेना चाहिए था. उल्लेखनीय है कि राहुल एक मानहानि के मामले की सुनवाई में भाग लेने यहं पहुंचे थे. अदालत ने राहुल को इस मामले में जमानत दे दी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi In Patna, Rahul Gandhi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com