- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर किया पलटवार
- शैतानों को शास्त्रों का उल्लेख नहीं करना चाहिए- अधीर रंजन
- इन लोगों ने (बीजेपी) सोनिया गांधी के बारे में खराब बातें कही हैं- अधीर
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर भाजपा द्वारा उनको निशाना बनाये जाने पर मंगलवार को पलटवार किया और कहा कि ‘‘डेविल शुड नॉट साइट स्क्रिप्चर्स'' यानी शैतानों को शास्त्रों का उल्लेख नहीं करना चाहिए. भाजपा के मंत्रियों और सदस्यों ने चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह के लिए ‘‘घुसपैठिया'' शब्द के इस्तेमाल के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में विरोध किया और उनसे माफी की मांग की.
अधीर रंजन ने निर्मला सीतारमण को बोला ‘निर्बला', तो वित्त मंत्री बोलीं- BJP में हर महिला ‘सबला'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
संसद के बाहर संवाददाताओं ने जब चौधरी से भाजपा द्वारा उनकी टिप्पणी पर हमले के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ क्या कोई विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया जा सकता है, उन्हें अधिकार है. यदि आप रिकॉर्ड देखेंगे, इन लोगों ने सोनिया गांधी के बारे में इतनी खराब बातें कही हैं... विदेशी, इतालवी.., मैं कहूंगा कि शैतानों को शास्त्रों का उल्लेख नहीं करना चाहिए.''
सीतारमण को ‘‘निर्बला'' कहने वाली उनकी टिप्पणी को लेकर एक अन्य सवाल पर, चौधरी ने कहा कि यह एक सरल हिंदी भाषा का शब्द है. उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई हिंदी भाषा नहीं समझ सकता तो मैं क्या कर सकता हूं? यही नहीं पिछले दिन भी, निर्मला सीतारमण ने खुद मेरे विचार, मेरे बयान पर जवाब दिया था. इस पर सदन के अंदर निर्णय होगा.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं