- पंजाब के अबोहर में व्यवसायी संजय वर्मा की हत्या के मामले में दो गैंगस्टर राम रतन और जसप्रीत सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं.
- जांच में सामने आया कि यह हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश थी, जो वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद है.
- पुलिस टीम को हथियार बरामदगी के दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर गैंगस्टर छुड़ाने की कोशिश की, जिसमें सीनियर कांस्टेबल घायल हुए.
पंजाब के अबोहर में व्यवसायी संजय वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टर, राम रतन और जसप्रीत सिंह, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं. जांच में पता चला है कि इस हत्या की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रची थी, जो वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद है.
पंजाब पुलिस की टीम गिरफ्तार गैंगस्टर राम रतन और जसप्रीत सिंह को हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी. इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर गैंगस्टर को छुड़ाने की कोशिश की. मारे गए गैंगस्टर ने शूटर्स को हथियार और अन्य मदद मुहैया कराई थी. मुठभेड़ में सीनियर कांस्टेबल मनिंदर सिंह घायल हो गए. पुलिस को मौके से कई अहम सुराग मिले हैं. जांच जारी है और जल्द कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब इस एनकाउंटर पर आरजू विश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल खड़ा किया है. ये जो आज फिरोजपुर पुलिस ने एनकाउंटर दिखाया है, ये बिल्कुल फेक एनकाउंटर है. इन्होंने फर्जी हथियारों की रिकवरी दिखा कर रिमांड पर लिए हुए हमारे भाइयों को पटियाला से उठाकर रिमांड के बाद वापस लाकर एनकाउंटर दिखा दिया. खुद के पास से इन्होंने हथियार प्लांट किए और दोनों का एनकाउंटर कर दिया, जो हमारे 2 भाई इन्होंने शहीद किए हैं-जसप्रीत और रामरतन. दोनों भाई किसी भी वारदात में शामिल नहीं थे. इन्होंने सिर्फ कार में लिफ्ट दी थी.
आरजू विश्नोई ने कहा कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर आज हमारे भाइयों को शहीद किया है. जो जिन गैंगपैनों और गोली चलाने वालों की बात कर रहे हैं, वो कब के इनकी पहुंच से बाहर हो चुके हैं. इनको कोर्ट से कोई सुराग नहीं मिल रहा तो इन्होंने पब्लिक स्टेटमेंट देने के लिए 2 बेकसूरों की जान ले ली. हम अपने गुनाह से कभी नहीं भागे और ना ही कभी झूठ बोलकर किसी को मारा है, जो किया है सामने किया है.
पंजाब के अबोहर में प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय वर्मा की भरे बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या के बाद अबोहर में सनसनी फैल गई थी. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. अनमोल बिश्नोई की डीपी लगी और आरजू बिश्नोई के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी. सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि आखिर क्यों संजय वर्मा की हत्या की गई. साथ ही धमकी दी गई है कि जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा या हमारे खिलाफ जाएगा, उसे जमीन में मिला देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं