विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2018

मोदी सरकार पर AAP का हल्लाबोल, कहा- भ्रष्टाचार, जालसाजों की समर्थक है भाजपा

आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि 'भाजपा ललित मोदी, विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे बड़े उद्योगपतियों व जालसाजों को लाभ पहुंचा रही है और भाजपा के नेता इनके घोटालों में शामिल हैं.'

मोदी सरकार पर AAP का हल्लाबोल, कहा- भ्रष्टाचार, जालसाजों की समर्थक है भाजपा
संजय सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक की मुम्बई की एक शाखा में अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी द्वारा 1.8 अरब डॉलर के घोटाले का बुधवार को खुलासा होने के बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर करारा हमला करते हुए कि सरकार ने इस मामले में पहले ही हुई शिकायत को अनदेखा किया था. आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि 'भाजपा ललित मोदी, विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे बड़े उद्योगपतियों व जालसाजों को लाभ पहुंचा रही है और भाजपा के नेता इनके घोटालों में शामिल हैं.'

आप नेता संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "यह बहुत गंभीर मुद्दा है और केंद्र को इस पर जवाब देना चाहिए." गुरुवार को इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश भर में नीरव मोदी के कार्यालयों, शोरूम और कार्यशालाओं पर छापे मारे.

यह भी पढ़ें - PNB घोटाले पर महाभारत, बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हरिप्रसाद नाम के एक व्हिसिलब्लोवर ने नीरव मोदी के बैंक घोटाले की जानकारी देते हुए 26 जुलाई 2016 को प्रधानमंत्री कार्यालय को एक पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत दर्ज होने और पीएनबी द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को उसके घोटाले के बारे में पत्र भेजे जाने के बाबजूद नीरव जनवरी में प्रधानमंत्री की दावोस यात्रा के दौरान उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल था.

यह भी पढ़ें - PNB घोटाला: ED ने नीरव मोदी और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी में 5100 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "क्या केवल बैंककर्मी दोषी हैं? भाजपा के नेता इसमें शामिल हैं. मोदी जूनियर (नीरव मोदी) और मोदी सीनियर (नरेंद्र मोदी) के बीच जरूर कोई रिश्ता है." विजय माल्या और नीरव मोदी के मामले का हवाला देते हुए चड्ढा ने कहा, "देश में अनुभवी एजेंसियां होने के बाबजूद हम ऐसे अपराधियों का सुराग क्यों नहीं लगा पा रहे हैं."

उन्होंने 'एफआरडीआई बिल' की आलोचना की. उन्होंने कहा कि नीरव और माल्या जैसे जालसाजों के कारण बैंक के सामान्य खाताधारकों को इससे परेशानी होगी.

VIDEO: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले पर PNB की सफ़ाई (इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Singh AAP, PNB Fraud Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com