दिल्ली में टूटी सड़कों की शिकायत और समस्या को लेकर आज पूरी की पूरी दिल्ली सरकार और उसके सभी मंत्री सड़कों पर उतरे हैं. पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज के विधायक और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ टूटी हुई सड़क का मुआयना किया. सौरभ भारद्वाज ने इस दौरान एनडीटीवी से कहा कि दिवाली तक हमारा लक्ष्य सभी सड़कों को ठीक कराना है. कई सड़कों में गड्ढे हो गए है, उन्हें भी ठीक कराना है.
सड़कों को ठीक करने के लिए युद्धस्तर पर जुटना होगा
सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हम आज मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर पटपड़गंज में टूटी सड़कों का मुआयना करने के लिए उतरे थे. इस दौरान कई सड़कों की पहचान की गई. कई सड़कों का कुछ ही हिस्सा टूटा-फूटा है, जिन्हें ठीक करके काम बन सकता है. अरविंद केजरीवाल जी ने हमें कहा है कि अगर इस ओर हम युद्धस्तर पर नहीं जुटे, तो काम नहीं हो पाएगा. हमारा लक्ष्य दिल्ली की सड़कों को दिवाली तक गड्ढा रहित करने पर है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली होगी गड्ढों से मुक्त
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दक्षिणी दिल्ली के ओखला में टूटी सड़कों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अक्टूबर के अंत तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हो जाने के बाद दिल्ली गड्ढों से मुक्त हो जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में पीडब्ल्यूडी की 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कों की व्यापक समीक्षा उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में की गई जिसमें सभी मंत्री और पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद थे.
बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे - गोपाल राय
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सड़कों का जायजा लेने पहुंचे गोपाल राय ने कहा, 'दिल्ली में बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. अरविंद केजरीवाल जब से जेल में गए, तब से दिल्ली की सड़कों की हालत और खराब हो गई थी. अरविंद केजरीवाल जी ने मुख्यमंत्री आतिशी से मिलकर दिल्ली की सड़कों को जल्द ठीक कराने का निवेदन किया था, जिसके बाद कल बैठक में यह फ़ैसला लिया गया कि सभी मंत्री ज़मीन पर उतरकर सड़कों की हालत देख रहे और जल्द से जल्द उनकी मरम्मत करवाएंगे.'
दिल्ली के किस मंत्री ने कहां लिया सड़कों का जायजा?
सीएम आतिशी ने कहा था कि यह निर्णय लिया गया है कि सोमवार से सभी मंत्री एक सप्ताह तक अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण करेंगे और मरम्मत की जरूरत का पता लगाएंगे. मुख्यमंत्री दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पीडब्ल्यूडी सड़कों का निरीक्षण किया, मंत्री सौरभ भारद्वाज पूर्वी दिल्ली में, गोपाल राय उत्तर-पूर्वी दिल्ली में, कैलाश गहलोत पश्चिम और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में, इमरान हुसैन नयी दिल्ली और मध्य दिल्ली में तथा मुकेश अहलावत उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में पीडब्ल्यूडी सड़कों का निरीक्षण किया.
सीएम आतिशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अक्टूबर के अंत तक वह दिल्ली को 'गड्ढा मुक्त' करा देंगी, जैसा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चाहते हैं. शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान केजरीवाल ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा, जिसमें उनसे शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने का अनुरोध किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं