विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

आकाश अंबानी की सगाई के बाद दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा अंबानी परिवार

श्लोका जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर चुकी हैं, फिलहाल एक डायमंड फर्म की डायरेक्टर हैं. वह कनेक्टफॉर नाम के एनजीओ की को-फॉउंडर भी हैं.

आकाश अंबानी की सगाई के बाद दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा अंबानी परिवार
अंबानी परिवार की फाइल फोटो
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ रविवार को मंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी मंगेतर श्लोका मेहता भी साथ थीं. गौरतलब है कि आकाश अंबानी की सगाई के बाद यह पहला मौका था जब पूरा परिवार एक साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा. ध्यान हो कि कुछ दिन पहले नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में आकाश और श्लोका की सगाई की बात कबूलते हुए कहा था कि मैं श्लोका को तब से जानती हूं जब वह चार साल की थीं.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी दिसंबर में!

साथ ही उन्होंने कहा कि वह और उनका पूरा परिवार इस बात से काफी खुश है कि श्लोका उनके परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं. खास बात यह है कि श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं. आकाश और श्लोका दोनों ने ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक साथ पढ़े. इन दोंनों की सगाई की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें: देश के सबसे रईस खानदान की बहू ने सगाई पर पहनी ये ड्रेस, कीमत सिर्फ इतनी

इन फोटो में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ-साथ उनके पापा मुकेश अंबानी और मम्मी नीता अंबानी भी साथ दिख रहे हैं. श्लोका जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर चुकी हैं, फिलहाल एक डायमंड फर्म की डायरेक्टर हैं. वह कनेक्टफॉर नाम के एनजीओ की को-फॉउंडर भी हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aakash Ambani Engagement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com