नई दिल्ली:
- गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई.
- नई शुरू हुई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन से एक दिन पहले ही भैंसों का एक झुंड टकरा गया था. जिस वजह से ट्रेन के अगले हिस्से को बड़ा नुकसान हुआ था.
- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा, " इस घटना में ट्रेन के अगले हिस्से को हल्का नुकसान पहुंचा है ."
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मवेशियों के साथ इस तरह की टक्कर अपरिहार्य है और "ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है"
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vande Bharat, Vande Bharat Damaged