विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2016

पश्चिम बंगाल में पैसेंजर ट्रेन से कुचलकर तीन हाथियों की मौत हुई

Also Read in
पश्चिम बंगाल में पैसेंजर ट्रेन से कुचलकर तीन हाथियों की मौत हुई
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
  • दक्षिण-पूर्व रेलवे के बांकुड़ा-हावड़ा सेक्शन पर हुआ हादसा.
  • हाथी के दो बच्चे और उनकी मां की खड़गपुर-अदरा यात्री ट्रेन से टकराए, मौत.
  • सेक्शन पर दो घंटे से ज्यादा समय तक रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित.
बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पूर्व रेलवे के बांकुड़ा-हावड़ा सेक्शन पर रेलगाड़ी से कुचलकर आज रात तीन हाथियों की मौत हो गई.

पंचेट के संभागीय वन अधिकारी अयान घोष ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े सात बजे के करीब हाथी के दो बच्चे और उनकी मां की खड़गपुर-अदरा यात्री रेलगाड़ी से कटकर मौत हो गई.

डीएफओ ने बताया कि रेलगाड़ी चली गई, लेकिन हाथियों का क्षत-विक्षत शव पटरियों पर पड़ा रहा, जिससे इस सेक्शन पर दो घंटे से ज्यादा समय तक रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पूर्व रेलवे, बांकुड़ा-हावड़ा सेक्शन, रेल, हाथी, खड़गपुर-अदरा पैसेंजर ट्रेन, West Bengal, South Eastern Railways, Bankura-Howrah Train Section, Railway, Elephant, Kharagpur-Adra Passenger Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com