दिल्ली के चाणक्यपुरी में मंगलवार को वन और वन्यजीवन विभाग ने एक किंग कोबरा को रेस्क्यू किया, जो एक पेड़ पर दिखाई दिया था. वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है जब दिल्ली में किंग कोबरा को देखा गया है. चूंकि जहरीला सांप निर्माणाधीन उत्तराखंड भवन के बाहर मिला है, इसलिए अधिकारियों को संदेह है कि शायद कोबरा उत्तराखंड से निर्माण सामग्री लेकर आ रहे किसी वाहन में आया होगा.
इस सांप को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की संकटग्रस्त प्रजातियों की लाल सूची में एक संवेदनशील प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. वेस्ट वाइल्डलाइफ डिविजन के डिप्टी रेंज ऑफिसर राजेश टंडन ने कहा, "जब हमें पता चला कि एक सांप मिला है तो हम तुरंत मौके पर पहुंचे. एक पेड़ पर लगभग 10 फीट लंबा किंग कोबरा चढ़ा हुआ था."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद वन विभाग ने दिल्ली फायर सर्विस से दो फायर टेंडरों को मंगवाया. वन्यजीव टीम ने फायर टेंडर से हाइड्रोलिक सीढ़ी का इस्तेमाल करके उस शाखा तक पहुंचने की काम किया, जहां कोबरा छिपा बैठा था. सांप के हुक का इस्तेमाल करके, टीम ने सफलतापूर्वक सांप को बचाया. टंडन ने कहा, "यह एक चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान था."
बिहार भवन में दिखा कोबरा
— NDTV India (@ndtvindia) October 1, 2024
दिल्ली: चाणक्यपुरी के बिहार भवन में कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक 10 फीट से ज्यादा लंबा कोबरा सांप दिखने के बाद पूरे भवन को खाली कराया गया. जिसके बाद दिल्ली फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने खोजबीन के बाद कोबरा सांप को एक पेड़ के ऊपर से… pic.twitter.com/neHrO7ibWm
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के वीडियो में सांप को सुरक्षित बचाए जाने के बाद आसपास मौजूद लोग तालियां बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों ने अपने घरों की बालकनी से भी ये रेस्क्यू ऑपरेशन देखा.
फिलहाल किंग कोबरा को वन विभाग ने रेस्क्यू फैसिलिटी में रखा है. राजेश टंडन ने कहा, "यह पहली बार है जब दिल्ली में किंग कोबरा को देखा गया है. माना जा रहा है कि सांप उत्तराखंड से किसी वाहन के जरिए दिल्ली आ गया." उन्होंने यह भी बताया कि सांप को उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा क्योंकि दिल्ली जैसी जगह उनका प्राकृतिक आवास नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं