- Yes बैंक के संस्थापक हैं राणा कपूर
- राणा कपूर की 1400 करोड़ की संपत्ति जब्त
- सीबीआई भी कर रही है मामले की जांच
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गुरुवार को यस बैंक (Yes Bank) के संस्थापक राणा कपूर (Rana Kapoor) और उनके परिवार की करीब 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति को एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग लॉ के तहत सीज किया है. कपूर परिवार की लंदन, न्यूयॉर्क, दिल्ली और मुंबई स्थित संपत्ति को सीज किया गया है. कई बेशकीमती गाड़ियों को भी सीज किया गया है. इतना ही नहीं, ईडी ने DHFL प्रमोटर बंधु कपिल और धीरज वाधवां की भी 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है.
राणा कपूर और उनके परिवार की जिन संपत्तियों को सीज किया गया है, उसमें मुंबई के रिहायशी इलाके की एक बिल्डिंग, कई फ्लैट, दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग स्थित एक बंगला (जिसकी कीमत करीब 685 करोड़ रुपये आंकी गई है), लंदन और न्यूयॉर्क स्थित संपत्ति शामिल है. कपूर परिवार की 50 करोड़ रुपये की FD को भी जब्त किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जांच एजेंसी ने इससे पहले राणा कपूर और उनके परिवार के बैंकों में जमा 115 करोड़ रुपये, करीब 23 करोड़ रुपये की ज्वैलरी और सात लग्जरी गाड़ियों जिनकी कीमत करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये आंकी गई, को जब्त किया था. इन गाड़ियों को वाधवां परिवार से जुड़ा बताया गया है. वहीं, DHFL प्रमोटर कपिल और धीरज वाधवां की जिन संपत्तियों को सीज किया गया है, उनमें 12 अपार्टमेंट, पुणे में जमीन, लंदन, न्यूयॉर्क और ऑस्ट्रेलिया में कई प्रॉपर्टी शामिल हैं.
बता दें कि इसी साल मार्च में सीबीआई ने राणा कपूर की पत्नी और बेटी के खिलाफ एक कथित रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया था. राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था. रोशनी मुंबई से लंदन के लिए रवाना हो रही थीं. रोशनी कपूर और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ पहले ही लुकआउट जारी कर दिया गया था. सीबीआई ने राणा कपूर के परिवार को कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के मामले में 7 ठिकानों पर छापे भी मारे थे.
VIDEO: Yes बैंक के संस्थापक राणा कपूर पर CBI ने दर्ज किया केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं