विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यशवंत सिन्हा को मिला भाजपा के 'शत्रु' का साथ

यशवंत सिन्हा को अब भाजपा के 'शत्रु' के नाम से मशहूर और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन मिला है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जो मुद्दा यशवंत सिन्हा ने उठाया है, उसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. 

अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यशवंत सिन्हा को मिला भाजपा के 'शत्रु' का साथ
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा. (फाइल फोटो)
पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का अपनी ही पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. यशवंत सिन्हा ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में किसानों की मांगों के समर्थन में धरना कर रहे हैं. सिन्हा को अब भाजपा के 'शत्रु' के नाम से मशहूर और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन मिला है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जो मुद्दा यशवंत सिन्हा ने उठाया है, उसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. 

यह भी पढ़ें : अपनी ही सरकार के खिलाफ यशवंत सिन्हा का धरना जारी, सीएम फडणवीस ने फोन पर की बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यशवंत सिन्हा बहुत कद्दावर नेता हैं. वह जब किसी मुद्दे पर जाते हैं तो पूरी जानकारी और समझदारी के साथ जाते हैं. जैसा उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के बारे में कहा था. वह भी एसलिए की उनकी बातों में सत्य था और तथ्य था. उन्हें कई बड़े नेताओं का समर्थन मिला. अभी सिन्हा ने जो मुद्दा उठाया है वह राजनीतिक मुद्दा नहीं है. वह किसानों का मुद्दा है. यह घर-घर का मुद्दा हैं. यशवंत सिन्हा जी की मांग है वह हम तमाम लोगों की भी मांग है. इसका वोटबैंक से लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा जैसे नेता जिन्हें आप गिरफ्तार करते हैं. बाद में छोड़ देते हैं. वह उपहास के पात्र नहीं हैं. 

यह भी पढ़ें : अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यशवंत सिन्हा को मिला इन दो मुख्यमंत्रियों का साथ

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यशवंत सिन्हा जी से मेरी पिछले तीन दिनों से रोजाना बात हो रही है. मैंने उनसे मिलने जाने वाला था, लेकिन नहीं जा पाया. मैं यशवंत सिन्हा की मांग का पूरी तरह से समर्थन करता हूं. किसानों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए. शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके साथ ही कहा कि जो सरकार यह नहीं करेगी उसका खामिजाया उन्हें भुगतना पड़ेगा. इससे पहले आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यशवंत सिन्हा से फोन पर बात की और किसानों के मुद्दे पर चर्चा की. 

VIDEO : यशवंत सिन्हा के समर्थन में आए शत्रुघ्न सिन्हा


एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन दिया था. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया था, 'मैं पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा जी के जेल जाने के बारे में सुनकर चिंतित हूं. मैं अपने सांसद दिनेश त्रिवेदी को उनसे मिलने के लिए भेजूंगी. वह किसानों की हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्हें हमारा पूरा समर्थन है.' वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'यशवंत सिन्हाजी को क्यों गिरफ्तार किया गया. उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com