विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2011

महिला को पति ने जबरन खिलाए कांच के टुकड़े

कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना में एक पति ने कथित तौर पर बच्चा पैदा करने में असमर्थ रहने पर अपनी पत्नी को जबरदस्ती कांच के टुकड़े खिला दिए।
कानपुर: कानपुर में दिल दहला देने वाली एक घटना में एक पति ने कथित तौर पर बच्चा पैदा करने में असमर्थ रहने पर अपनी पत्नी को जबरदस्ती कांच के टुकड़े खिला दिए। करीना नामक इस महिला ने बताया है कि उसका पति नीरज उससे तलाक लेना चाहता था, ताकि वह दूसरी शादी कर सके। उसने आरोप लगाया कि सोमवार को जब उसने तलाक देने से इनकार कर दिया, तो नीरज ने उसकी हत्या करने की कोशिश की। पहले तो उसने करीना को खूब पीटा और उसके बाद जबरन उसे कांच के टुकड़े खिलाए। करीना की चीख-पुकार सुनने के बाद पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई और उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नीरज और करीना की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। करीना के घरवालों ने नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और इसकी जांच जारी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पति का अत्याचार, कानपुर महिला, कांच का टुकड़ा खिलाया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com