विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2017

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर बोले - बतौर मुख्यमंत्री खूब काम करूंगा, बोलूंगा कम

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर बोले - बतौर मुख्यमंत्री खूब काम करूंगा, बोलूंगा कम
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को बतौर मुख्यमंत्री कम बोलने और खूब काम करने का वादा करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में कांग्रेस जल्द ही दुर्लभ हो जाएगी. पर्रिकर ने पणजी में एक समारोह में यह बात कही. यह समारोह गोवा की कमान संभालने के लिए रक्षा मंत्रालय छोड़ने के कारण पर्रिकर को और हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर चार राज्यों में भाजपा की सरकार गठित करने को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सम्मानित करने के लिए आयोजित की गई थी.

पर्रिकर ने कहा, "दिल्ली में मैंने जो एक बात सीखी, वह ये है कि कम बोलना और ज्यादा काम करना. इस बार मैंने कम बोलने का फैसला किया है. हम जो भी काम करेंगे, वह राज्य की जनता को खुद-ब-खुद दिखाई देगा." रक्षा मंत्री रहने के दौरान पर्रिकर अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहे.

उन्होंने कहा, 'हम इस बारे में सोचेंगे कि हालिया विधानसभा चुनाव में हमारे विधायकों की संख्या 21 से घटकर 13 क्यों रह गई. हम भाग्यशाली हैं कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व हमारे साथ है. उन्होंने हमारी पूरी मदद की और हम भाग्यशाली रहे कि कांग्रेस ने जिस व्यक्ति को यहां का चुनाव प्रभार सौंपा था, वह यहां सरकार बनाने से अधिक पर्यटन में रुचि ले रहा था.' पर्रिकर ने कहा कि कांग्रेस दुर्लभ होने की ओर बढ़ रही है और वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव भी हारेंगे. कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Goa Chief Minister, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com