Bihar Assembly elections 2020: मंगलवार को देश के लोगों की निगाहें जब बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों (Bihar Assembly election result) पर टिकी होंगी, पश्चिम बंगाल की निगाहें पटना के साथ-साथ कोलकाता के 131 किमी दूर पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम सिटी पर समान रूप से केंद्रित होंगी. राज्य के परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) यहां एक मेगा रैली (Mega Rally) को संबोधित करेंगे. खासबात यह है कि यह रैली बिना तृणमूल कांग्रेस के बैनर,पार्टी के झंडे और सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) के पोस्टरों के बगैर आयोजित होगी. अधिकारी के पोस्टर बंगाल के अन्य जिलों जैसे पुरुलिया, नादिया, मुर्शिदाबाद और ईस्ट मिदनापुर में भी हैं लेकिन, इनमें उनके तृणमूल कांग्रेस या टीएमसी के साथ जुड़ाव का कोई जिक्र नहीं है. यह अधिकारी की हाल की सभी रैलियों का पैटर्न रहा है और इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस से उनके 'एक्जिट' की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है.
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, की यह मांग..
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हाल के समय में पूर्बा मिदनापुर के कोंटाई में अधिकारी के वफादारों ने उनके फोटो वाले बैनरों में अपना नाम लगातार उनका समर्थक करते रहने के लिए शपथ के रूप में लिखा है. अधिकारी की नाराजगी इस बात को लेकर है कि सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Trinamool MP Abhishek Banerjee) की छवि तृणमूल के अघोषित प्रिंस के रूप में है. जबकि उन्होंने (अधिकारी ने) वर्ष 2007-08 में नंदीग्राम को वामपंथियों से कब्जे से मुक्त कराकर बंगाल में तृणूल कांग्रेस के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त किया था. ममता के भतीजे अभिषेक ने ही वर्ष 2011 में TMC यूथ कांग्रेस के प्रमुख के रूप में अधिकारी का स्थान लिया था.
बिमल गुरंग की वापसी के बाद गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का दावा- ममता बनर्जी ने वार्ता के लिए बुलाया
नंदीग्राम में 31 अक्टूबर को आयोजित रैली में अधिकारी ने परोक्ष रूप से अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं आसमान से टपका हुआ नहीं हूं, न ही मुझे अपने आप ही कोई पद मिल गया है. मैंने कदम-दर-कदम चलते हुए ऊंचाई हासिल की है.' यह पहली बार नहीं है जब अधिकारी ने नाम लिए बिना TMC पर निशाना साधा है. पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था, 'जब आप कुछ बार गिरेंगे तो अधिक तेजी से साइकिल सीखेंगे. यदि लोग साइकल को पेडल चलाते समय साइकिल को पकड़ लेंगे तो आपको सीखने में ज्यादा समय लगेगा.' इस बात के संकेत हैं कि अधिकारी नंदीग्राम में कल यानी 10 नवंबर को और अधिक मुखर होकर बोलेंगे, हालांकि तृणमूल से 'विदाई' में वे कुछ और समय ले सकते हैं.
बंगाल बीजेपी चीफ की TMC को धमकी- संभल जाओ, नहीं तो हाथ-पैर टूटेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं