पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी.
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की लहर अभी बरकरार है. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सात में से चार नगरपालिकाओं में जीत हासिल की है. वहीं दार्जलिंग, कुर्सियांग और कलिम्पोंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) जिसके साथ बीजेपी का अलायंस है, ने भारी जीत हासिल की है. टीएमसी ने पुजाली, मिरिक, रायगंज और दोमकल में जीत दर्ज की है.
मिरिक नगरपालिका में टीएमसी ने 9 में से 6 वॉर्ड में अपने नाम कर जीत हासिल की है. वहीं, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) को तीन वॉर्ड मिले हैं. आपको बता दें कि 14 मई को हुए मतदान में कुल 68 प्रतिशत मतदान हुआ था. सातों निकायों में से पुजाली में सबसे ज्यादा 79.6 प्रतिशत और दार्जलिंग में सबसे कम 52 प्रतिशत मतदान हुआ था.
मुर्शिदाबाद जिले की दोमकल नगर निगम में टीएमसी ने 21 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की है. इसके अलावा यहां पर कांग्रेस पार्टी के हाथ सिर्फ एक सीट ही आई जबकि सीपीआई (एम) को महज दो सीटों पर जीत मिली है.
उधर, रायगंज में 27 वॉर्ड में से टीएमसी ने 14 वार्ड में जीत मिली है. वहीं, सीपीआईएम-कांग्रेस के खाते में 2 और बीजेपी के खाते मे एक वॉर्ड आया है. पुजाली में पार्टी को 16 में से 12 वॉर्ड और बीजेपी, सीपीआईएम को एक-एक वॉर्ड मिला है.
जानकारी के अनुसार 7 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की 148 सीट में से जीजेएम ने सबसे ज्यादा 69 जीतीं. इसमें बीजेपी अलायंस को 72 यानी जीजेएम 69 और बीजेपी 3 जीती. टीएमसी को 68, कांग्रेस और लेफ्ट 4, जन अधिकार पार्टी -2, अन्य को 1 सीट पर जीत मिली.
कुल मिलाकर जो परिणाम मिले हैं उसके मुताबिक
पुजाली में कुल सीटें 16, टीएमसी को 12, जीजेएम-बीजेपी-2, कांग्रेस+लेफ्ट - 1
डोमकल की कुल 21 सीटों में 20 टीएमसी को, कांग्रेस+लेफ्ट -1
मिरिक कुल 9 सीटों में टीएमसी -6, जीजेएम-बीजेपी को 3
रायगंज की कुल 27 सीटों में टीएमसी 24, जीजेएम-बीजेपी-1, कांग्रेस+लेफ्ट - 2
कुर्सियांग में कुल 20 सीटों में जीजेएम-बीजेपी को 17, टीएमसी को 3
दार्जिलिंग की 32 सीटों में से जीजेएम-बीजेपी को 31, टीएमसी को 1
कलिम्पोंग की कुल 23 सीटों में से जीजेएम-बीजेपी को 18, टीएमसी-2, जीएपी-2, अन्य -1

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
West Bengal, Municipal Elections, Mamata Banerjee, TMC, BJP, GJP