विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2018

विजय माल्या ने साल 2016 में पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को लिखी चिट्ठी की सार्वजनिक

गौरतलब है कि विजय माल्या पर बैंकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप है. वह साल 2016 को भारत से फरार होकर यूके में छुप गया है

विजय माल्या ने साल 2016 में पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को लिखी चिट्ठी की सार्वजनिक
विजय माल्या (फाइल फोटो)
  • पीएम मोदी और जेटली को लिखी चिट्ठी सार्वजनिक
  • बैंकों का कर्ज चुकाने की बात
  • दोनों ने नहीं दिया जवाब
नई दिल्ली: बैंकों का कर्ज लेकर देश छोड़कर भागने वाले विजय माल्या ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को 15 अप्रैल 2016 को लिखा एक पत्र जारी किया है. भगोड़े माल्या ने का कहना है कि इस चिट्ठी को जारी करने के पीछे उसका मकसद 'चीजें सही पर परिपेक्ष्य' में हो जाएं. इस चिट्ठी को जारी करते हुये माल्या ने लिखा है कि वह बैंकों का कर्ज चुकाने के लिये हर संभव कोशिश कर रहे हैं. लेकिन उनको बैंक डिफाल्ट का पोस्टर ब्वाय बनाकर जनता के गुस्से का शिकार बना दिया गया.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार शराब कारोबारी विजय माल्या की गिरफ्तारी का आदेश

माल्या यूनाइटेड किगडम से जारी बयान में कहा है, 'मैंने 15 अप्रैल 2016 को पीएम मोदी और वित्त मंत्री जेटली को पत्र लिखा था. इस चिट्ठी को सार्वजनिक कर रहा हूं ताकि चीजें सही परिपेक्ष्य में आ सकें. माल्या ने बताया कि दोनों में से किसी का भी जवाब नहीं आया. 



गौरतलब है कि विजय माल्या पर बैंकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप है. वह साल 2016 को भारत से फरार होकर यूके में छुप गया है और अब वह पूरी कोशिश कर रहा है कि उसका प्रत्यर्पण न होने पाये. वह भारत से उस समय फरार हो गया था जब बैकों का एक समूह ने उसके खिलाफ 9 हजार करोड़ रुपये को वापस पाने की कोशिश शुरू की थी. पिछले साल ही उसे यूके में गिरफ्तार किया गया था.


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Mallya Releases Letter To PM Modi Written On 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com