विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2014

उत्तर प्रदेश : कानून व्यवस्था, बिजली समस्या को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने बिजली की समस्या और बदतर कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शाम को राज्यपाल राम नाइक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। इसके साथ ही जिला मुख्यालयों पर विधायकों के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है।

मथुरा के वृंदावन में प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 1 सितंबर को (सोमवार) आंदोलन का फैसला लिया गया।

उत्तर प्रदेश में जर्जर बिजली व्यवस्था, सिंचाई व्यवस्था, कानून व्यवस्था, उद्योग धंधों की बदहाल स्थिति व अस्तव्यस्त जनजीवन जैसे मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के भाजपाई सांसद 11 बजे से गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। धरना-प्रदर्शन शाम चार बजे तक चलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का दावा है कि यह धरना औपचारिकता मात्र नहीं है।

प्रदर्शन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान, केशव मार्य, साध्वी निरंजन ज्योति, लल्लू सिंह, राजबीर सिंह सहित कई सांसद शामिल हैं।

राजबीर सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। धरना प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे कानून व्यवस्था और अघोषित बिजली कटौती है। सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शाम को राज्यपाल से मिलकर सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेगा।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
उत्तर प्रदेश : कानून व्यवस्था, बिजली समस्या को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com