विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2019

भारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल कर बुरा फंसा पाकिस्तान, अमेरिका ने शुरू की जांच

भारत के खिलाफ एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान बुरा फंसता दिख रहा है.

भारत के खिलाफ F-16 का इस्तेमाल कर बुरा फंसा पाकिस्तान, अमेरिका ने शुरू की जांच
अमेरिका ने भारत के खिलाफ एफ-16 के इस्तेमाल की जांच शुरू कर दी है. (प्रतिकात्मक फोटो)
  • आतंकियों के खिलाफ अभियान के लिए मिला था जेट
  • भारत ने एफ-16 के इस्तेमाल का पेश किया है साक्ष्य
  • अमेरिका ने कहा, हम इसकी जांच कर रहे हैं
नई दिल्ली:

भारत के खिलाफ एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान बुरा फंसता दिख रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा एफ-16 लड़ाकू विमान के गलत इस्तेमाल संबंधी रिपोर्टों पर अमेरिका और जानकारियां जुटा रहा है. पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ सीमा संघर्ष में अमेरिका के साथ हुए ‘एंड-यूजर' समझौते का उल्लंघन किये जाने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इन रिपोर्टों से अवगत हैं और जानकारियां जुटा रहे हैं'. रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोन फॉकनर ने कहा,‘विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंधों में अप्रकटीकरण समझौते के कारण हम उसमें दर्ज एंड यूजर समझौतों के बारे में चर्चा नहीं कर सकते'. अमेरिका अत्याधुनिक रक्षा साजो सामान बेचने वाला विश्व का सबसे बड़ा देश है और इसके पास मजबूत एंड यूजर निगरानी समझौता है, जो रक्षा साजो सामान के दुरुपयोग के किसी भी आरोप को बेहद गंभीरता से लेता है.

पाकिस्तान को आतंकियों के खात्मे के लिए मिले थे F-16, भारत के खिलाफ किया इस्तेमाल

पेंटागन की डिफेंस सिक्योरिटी एंड कॉरपोरेशन एजेंसी (डीएससीए) के अनुसार एफ-16 विमान आतंकवाद निरोधक अभियानों में पाकिस्तान की क्षमता को बढ़ाने के लिए हैं, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार अमेरिका ने पाकिस्तान पर एफ-16 विमानों के इस्तेमाल को लेकर लगभग 12 पाबंदियां लगाईं हैं. आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार को एएमआरएएएम के कुछ टुकड़े यह साबित करने के लिए उन साक्ष्यों के तौर पर दिखाए थे कि पाकिस्तान ने अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले के लिए किया था. दरअसल पाकिस्तान ने बुधवार को दावा किया था कि किसी एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल नहीं किया गया और उसने साथ ही इस बात से भी इनकार किया था कि भारतीय वायुसेना ने उसके एक विमान को मार गिराया है. 

पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने 60 साल पुराने मिग-21 को ही क्यों चुना?

आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना (IAF) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman)  वतन वापस लौटे आए हैं. आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी की सुबह पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर बम गिराए थे. इस दौरान आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया. इसके अगले दिन एलओसी के पास 24 पाकिस्‍तानी विमानों को भारतीय लड़ाकू विमानों ने खदेड़ा. इन 8 विमानों में वह मिग 21 ( MiG-21) बायसन विमानभी शामिल था जिसे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan) उड़ा रहे थे. विंग कमांडर पाकिस्‍तानी एफ-16 विमान के साथ उलझे हुए थे, जिसपर उन्‍होंने हवा से हवा में मार करने वाली R-73 मिसाइल दागी और मार गिराया गया. एफ 16 के दोनों ही पायलटों को नियंत्रण रेखा के उस तरफ पैराशूट से उतरते देखा गया. पाकिस्तान ने हमले में एफ-16 विमान के शामिल होने से इनकार किया, लेकिन भारत ने इसका साक्ष्य प्रस्तुत किया है. (इनपुट-भाषा से)

भारत ने पाकिस्तान के जिस F-16 को मार गिराया, उसका POK में मिला मलबा : सूत्र 

वीडियो- पाक के एक विमान को मार गिराया: एमईए​

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
F 16, F 16 Fighter Jet, America, Pakistan, Abhinandan Varthaman, Abhinandan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com