विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2019

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां ने कहा- एक्सीडेंट के लिए विधायक जिम्मेदार, पीड़ि‍ता के चाचा ने दर्ज कराई FIR

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित गुरबख्श गंज इलाके में रविवार को उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की गाड़ी से ट्रक की भिड़ंत होने पर उसकी चाची, मौसी और ड्राइवर की मौत हो गई.

Also Read in
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां ने कहा- एक्सीडेंट के लिए विधायक जिम्मेदार, पीड़ि‍ता के चाचा ने दर्ज कराई FIR
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की गाड़ी से ट्रक की भिड़ंत
  • रायबरेली में उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की गाड़ी से ट्रक की भिड़ंत
  • चाची, मौसी और ड्राइवर की मौत
  • पीड़िता की मां ने कहा, एक्सीडेंट के लिए विधायक जिम्मेदार
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित गुरबख्श गंज इलाके में रविवार को उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत होने पर उसकी चाची, मौसी और ड्राइवर की मौत हो गई. हालांकि गैंगरेप पीड़िता एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़िता की मां का कहना है कि ''हमें पता चला है कि विधायक के लोग जिम्मेदार हैं. ये लोग पिछले कई दिनों से धमकी दे रहे थे. जब भी हम कोर्ट जाते तो कहते थे कि वह भले जेल में है, लेकिन उनके आदमी बाहर हैं. वह जेल के अंदर मोबाइल फोन यूज किया करता था. हमें न्याय चाहिए.'' उधर पीड़िता के चाचा ने मामले में FIR दर्ज कराई है. FIR में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई का भी नाम है. एफआईआर में 10 लोग नामजद हैं जबकि 15-20 अज्ञात लोगों के नाम भी शामिल हैं.

स्ट्रीट डॉग की बेरहमी से पिटाई पर अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर को आया गुस्सा, दर्ज कराई FIR

मालूम हो कि घायलों में उन्नाव के माखी क्षेत्र की रहने वाली वह लड़की भी शामिल है, जिसने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था. रायबरेली के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुरबख्श गंज क्षेत्र में रविवार को दोपहर एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें महिला की मृत्यु हो गई व तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया.

इस मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है. साथ ही बताया कि पीड़ित परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है.

उन्होंने बताया कि घायल लोगों में उन्नाव की रहने वाली वह लड़की भी शामिल है, जिसने उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था. सेंगर इस मामले में गिरफ्तार किए गए थे. सिंह ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि ट्रक रफ्तार में था और बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी. इसी बीच ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने कार में टक्कर मार दी. हादसे में घायल तीनों लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

बैल बन खेत जोतती है महिला, कंधे पर हल रखकर बेटी संग खेती करने को मजबूर

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं. वे रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मुलाकात करने गए थे. इस बीच, उन्नाव से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील के साथ रायबरेली जेल जा रही थी, तभी हादसा हो गया.

अमेठी: लूट का विरोध करने पर सेना के रिटायर कैप्टन को रस्सी से बांध पीट-पीट कर मार डाला

घटना की सूचना मिलने पर उन्नाव के पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने माखी थाने के इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वह लड़की के भाई और तीन बहनों को लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर रवाना हो. मालूम हो कि एक लड़की ने वर्ष 2017 में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था. इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था. लड़की द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित सरकारी आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश किए जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया था.

(इनपुट भाषा से)

Video: उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसे में घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Gangrape Survivor, Gangrape Mother Statement, MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com