विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2020

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दोनों कर्मचारी पाक पुलिस की कैद से हुए रिहा

पाकिस्तान (Pakistan) के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) के दोनों कर्मचारी रिहा कर दिया गए हैं. पाकिस्तान ने हिट एंड रन के नाम पर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था. 

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दोनों कर्मचारी पाक पुलिस की कैद से हुए रिहा
भारतीय उच्चायोग के दोनों कर्मचारियों को पाक पुलिस ने किया रिहा.
नई दिल्ली:

पाकिस्तान (Pakistan) के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) के दोनों कर्मचारी रिहा कर दिया गए हैं. पाकिस्तान ने हिट एंड रन के नाम पर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था. पाक पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को रिहा किया है. इससे पहले सरकार के शीर्ष पदस्थ सूत्रों ने NDTV को बताया था कि पाकिस्तान (Pakistan) में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) से जुड़े दोनों लापता कर्मचारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कब्जे में हैं. इससे पहले सुबह लापता होने की खबरें आई थीं. इसके बाद भारत ने कर्मचारियों के लापता होने का मामला पाकिस्तान के अधिकारियों के सामने उठाया था. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने मामले को लेकर पाकिस्तान के दूत को तलब किया है. दोनों कर्मचारी सुबह 8 बजे से गायब थे. 

भारतीय कर्मचारियों के लापता होने की यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया था. जिसके बाद उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था.

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में पाकिस्तान हाई कमीशन के दो अधिकारियों को जासूसी के मामले में पकड़ा था. आबिद हुसैन और ताहिर खान पाक उच्चायोग के वीजा सेक्शन में काम करते थे. भारत सरकार ने दोनों पाकिस्तानी अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दिया था. दोनों पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने का आरोप है. दोनों अधिकारी फर्जी आधार कार्ड से दिल्ली में घूम रहे थे. वहीं, हाल ही में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी गौरव अहलूवालिया की गाड़ी का आईएसआई के एजेंट द्वारा पीछा करने का मामला सामने आया था.

VIDEO: पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात 2 भारतीय कर्मचारी लापता​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian High Commission, ISI, Pakistan, Islamabad, ISI Custody
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com