विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

हैदराबाद : सिग्नल सिस्टम में हुई खराबी की वजह से दो यात्री ट्रेनें आपस में टकराईं

घटना में एक ट्रेन चालक सहित कम से कम 6 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. अबतक किसी के मौत की खबर नहीं है.

Also Read in
हैदराबाद : सिग्नल सिस्टम में हुई खराबी की वजह से दो यात्री ट्रेनें आपस में टकराईं
प्रतिकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

हैदराबाद के कचेगुडा रेलवे स्टेशन पर दो यात्री ट्रेनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. घटना सुबह 10:30 मिनट पर हुई जिसमें में एक ट्रेन चालक सहित कम से कम 6 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. घायलों को ओसमानिया जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जिनमें दो यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

जांच में पाया गया है कि सिग्नल में हुई खराबी के कारण यह घटना हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक जब दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आई तो अलर्ट करने वाला साउंड नही बजा. गनीमत इस बात की थी कि घटना के वक्त दोनों ही गाड़ियों की रफ्तार काफी कम थी जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.  न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस घटना में हैदराबाद मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम ट्रेन और हुंड्री ट्रेन के कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Hydrabad, Indian Rail Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com