Farmers' Rally Violence: गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से निकाली गई ट्रैक्टर (Tractor Rally) रैली के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में हिंसा को लेकर किसान संगठन (Farmer's Union) जहां रक्षात्मक मुद्रा में हैं, वहीं केंद्र सरकार (Central Government) भी आंदोलन (Kisan Aandolan) को लेकर अपनी आगे की रणनीति पर विचार कर रही है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर (Prakash Javadekar) की आज मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जब सवाल किया गया कि क्या सरकार आगे किसानों के साथ फिर बात करेगी तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. जावड़ेकर ने कहा, 'इस बारे में जो भी तय होगा... आपको बताएंगे. पहले कल क्या हुआ इसके बारे में पुलिस बताएगी.'
ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद सुरक्षा रडार पर एक्टर दीप सिद्धू, लाल किले पर झंडा फहराने का है आरोप
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने इस दौरान बताया कि कैबिनेट ने बाल कोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 300 रुपया बढ़ाने का फैसला कया है. बाल कोपरा का नया MSP अब 10 हजार 600 रुपये होगा.
गौरतलब है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला, नांगलोई सहित राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में किसानों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई था. किसानों ने बसों और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की. सरकारी वाहनों में भी उन्होंने तोड़फोड़ की, लाठियां चलाईं और पुलिस बल पर पथराव किया. हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था.
दिल्ली में हालात बेकाबू, लालकिले पर फहराया किसान संगठन का झंडा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं