दिल्ली की यात्रा पर आईं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस भेंट के बाद ममता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ' राज्य का मुद्दों को लेकर मैं पीएम से मिली हूं. कई बार तूफान आए,आपदा आई. रुपया नहीं मिलेगा तो राज्य कैसे चलेगा? ममता के अनुसार उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मुद्दे पर बात की. संघीय ढांचा को लेकर बात की. BSF को ज़्यादा पावर देने से कानून व्यवस्था का मामला होता है. कई बार बॉर्डर में गोली चलाने से लोगो की मौत हो जाती है. अगर राज्य से मदद चाहिए तो बताए. संघीय ढांचे कोबचाने की जरूरत है. बीएससफ के आदेश को वापस लिया जाना चाहिए. '
कैटरीना कैफ के गालों जैसी हो सड़कें : गहलोत सरकार के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, 'हमने कोरोना वैक्सीन को लेकर बात की. 12 से 18 साल की उम्र के किशोरों के वैक्सीनेशन को लेकर बात हुई. जूट इंडस्ट्री को लेकर बात की. अब किसान जूट बेच नही सकते पीएम से आग्रह किया कि जो कैप बनाया गया है उसको खत्म करें. ' केंद्र के साथ पश्चिम बंगाल सरकार के संबंध को लेकर कहा कि हमारे और आपके बीच राजनीतिक मतभेद हो इसका असर विकास का नहीं पड़ना चाहिए. हमने अगले वर्ष अप्रैल में होने वाली बिजनेस समिट के उद्घाटन के लिए पीएम को आमंत्रित किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है.' ममता ने कहा कि राजनैतिक विरोध अपनी जगह पर है पर मिलना-जुलना जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल और डेवलपमेंट रिलेशन अलग-अलग होते हैं. त्रिपुरा में हो रही हिंसा को लेकर बात की है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यूपी में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं यूपी में बीजेपी हारे. सपा प्रमुख अखिलेश यादव अगर मदद चाहते है तो हम तैयार हैं. एक अन्य सवाल पर ममता ने कहा कि हम चाहते हैं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बने. अपनी प्रस्तावित मुंबई यात्रा को लेकर कहा कि 30 को मुंबई जाऊंगी तो उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलूंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं