पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने गुरुवार को एक चुनावी रैली में BJP पर जोरदार हमला बोलने के साथ गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर पलटवार किया. ममता ने आरोप लगाया, वे (बीजेपी नेता) कहते हैं कि बंगाल में सरस्वती पूजा नहीं होने देंगे. उन्हें मां दुर्गा औऱ मां काली के बारे में नहीं मालूम और बंगाल में राजनीति करना चाहते हैं. ममता ने बीजेपी नेताओं को सरस्वती मंत्र बोलने की चुनौती भी दे डाली. ममता ने कई देवी-देवताओं के नाम भी गिनाए और कहा कि वह हिन्दू धर्म का पाठ उन्हें सिखाएंगी.
पंजाब में खत्म हो गए, यूपी में बीजेपी का सफाया हो जाएगा
ममता ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले ही ज्यादा चीखते-चिल्लाते हैं. उन्होंने कहा, मैंने कभी इतना झूठ बोलने वाला गृह मंत्री नहीं देखा. बंगाल सरकार ने दुआरे सरकार स्कीम के तहत 18 लाख से ज्यादा प्रमाणपत्र बांटे हैं. किसानों का अपमान करने के बाद वे पंजाब में खत्म हो गए. यूपी में भी उनका सफाया हो जाएगा. असम में कोई विकल्प नहीं है, इसलिए वे सत्ता में हैं. घुसपैठियों के सवाल पर ममता ने कहा, पहले अपना प्रमाणपत्र चेक कराओ, फिर दूसरों से पूछना.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
BJP पांच सितारा होटलों से चलाती है पार्टी
ममता ने कहा कि वह कभी खुद को नेता नहीं मानतीं. वह खुद को तृणमूल में कार्यकर्ता मानती है और छात्र नेता होने पर भी उन्हें गर्व है. मीडिया चैनल भी सुबह से झूठ बोलना शुरू कर देते हैं. बीजेपी नेता पांच सितारा होटलों से अपनी पार्टी चलाती है और धर्म के आधार पर बांटते हैं.
Unnao में लड़कियों की मौत पर चुप क्यों गृह मंत्री
उन्नाव में दो लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और एक लड़की की गंभीर हालत पर ममता ने सवाल उठाया कि गृह मंत्री ने उस पर एक शब्द क्यों नहीं कहे. मुझसे लड़ना आसान नहीं है.गर आप मुझे हराकर राजनीति करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजार जन्म लेने पड़ेंगे.
शाह को अपने बेटे को राजनीति में लाने की चुनौती दी
ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि कभी भी उसे कोई विशेष अधिकार नहीं दिया गया. वो नया लड़का है. उन्होंने एक हादसे में उसे मारने का प्रयास किया. वह अभी भी एक आंख से ठीक से देख नहीं पा रहा है. उसने मुझे कहा था कि मेरा परिवार कभी भी आपको शर्मसार नहीं होने देगा. मुझे बुरा लगता है कि मेरी वजह से उसे गालियां दी जा रही है. मैंने उसे राज्यसभा में भी जाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उसने कहा था कि वह निर्वाचित होकर राजनीति करेगा. मैं अमित शाह को चुनौती देती हूं कि अपने बेटे को सियासत में लाकर दिखाएं.
बाहरी गुंडों को आने की इजाजत कतई न दें
चुनावी रणनीति पर ममता ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा, अगर केंद्रीय बल आपको धमकाएं तो महिलाओं को आगे कर देना बाहरी गुंडों को यहां आने की इजाजत कतई न दें. मैं सड़कों पर संघर्ष करूंगी और मेरे बूथ कार्यकर्ता हर बूथ का ख्याल रखेंगे.बीजेपी वाले कह रहे हैं कि रोज उन पर हमला किया जा रहा है. हम उन पर हमले नहीं कर रहे हैं. उनके अपने लोग ही उनसे नाराज हैं. हम 2021 का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं